Aaj Ka Mithun Rashifal 20 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए आपने बहुत कोशिश की है और घर के हालात सुधारने के लिए आपने आर्थिक योगदान भी दिया है। इसका अच्छा असर यह हुआ है की आपके मन में बहुत सारा सुकून है और तसल्ली है जिसके चलते आप काम और कारोबार में भी अपना समय लगा पा रहे हैं।
Mithun Rashifal 20 November 2022
क्या करें – पैसे से जुड़े फैसले बहुत ध्यानपूर्वक करने होंगे। घर में थोड़ा बहुत पैसा लगा देना ताकि हालात सुधर जाएँ तो यह अच्छी बात है, पर इस समय किसी भी तरह के बड़े निवेश से बचना होगा क्योंकि यह नुकसान भरा समय है और आपके निवेश से जुड़े फैसलों में गलती दिखा सकता है, इसलिए आपको फिलहाल थोड़ा सा संयम बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – काम और कारोबार आपकी प्राथमिकता बनी हुई है और उसे किसी भी तरह से कम न करें। बल्कि यहाँ तक कहूँगा की उसमें इतनी स्थिरता बनाए रखें की किसी भी तरह का भटकता हुआ विचार उसमें कोई कमी न ला सके।
रिश्तेनाते – घर परिवार के रिश्तों की ओर आपको ध्यान देना होगा क्योंकि आपका रवैया बहुत नकारात्मक होता चला जा रहा है जिसमें आप लोगों से उलझनों को बढ़ाते चले जा रहे हैं और इसी चीज से बचने की जरूरत पड़ेगी। आपके जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिला रहेगा यह और बात है पर फिर भी घर में किसी भी तरह का तकरार बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं है।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपसे संभल नहीं रहा और हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता चला जा रहा है जो आपकी मुश्किलें दिखा रहा है इसलिए आने वाला सप्ताह आपको परेशान ही कर रहा है। पैसे का नुकसान अपने आप में परेशान ही होता है पर रिश्तों का भी नुकसान हो जाए तो और भी दिक्कत है इसलिए भी आपको लोगों की गलती निकालने से बचना होगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
