Aaj Ka Makar Rashifal 31 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – मकर राशि वालों का व्यवहार कुछ सख्त बना रहा है जिसे सुधारने की जरूरत है और जनवरी फरवरी 2023 से ही आपके विचारों में और आपके व्यवहारों में मधुरता आती चली जाएगी और आप व्यवहारिकता से रिश्तों को संभालने की कोशिश करेंगे। इसी अच्छाई का असर यह पड़ेगा की आप लोगों को अपनी बात कह पाएंगे और लोग भी उसे भली भांति समझ पाएंगे। किसी भी वजह से अगर पहले से कोई दूरियाँ रही हैं तो उन्हें भी संभालना आसान हो जाएगा खासकर अप्रैल मई 2023 से ऐसे योग बनते चले जाएंगे जब रिश्तों में मधुरता बढ़ती चली जाए। अप्रैल मई 2023 से आप अपनों के करीब आना चाहेंगे और आपको इस प्रयास में हर तरह से कामयाबी भी मिलेगी। अभी से लेकर मई 2023 तक रिश्तों को संभालने का अच्छा समय है पर आपको घर परिवार में किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना होगा, खासकर अप्रैल 2023 में ऐसी जरूरत पड़ सकती है। मकर राशि वालों के लिए सेहत के प्रति जागरूक रहना बहुत जरूरी है क्योंकि छुटपुट परेशानियाँ बनी रह सकती हैं खासकर जून से अगस्त 2023 में और आगे चलकर दिसम्बर 2023 में अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत पड़ेगी।
मकर राशिफल, 31 दिसंबर
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
