आज का कुम्भ राशिफल, 31 दिसंबर 2022: अगला साल आपके लिए रहेगा बेहद अच्छा, हर तरफ से मिलेगी सुखद खबरें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 31, 2022, 10:05 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 31 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: पिछला साल कुछ अटपटा सा जरूर रहा है, मगर आपके दृढ विश्वास और मेहनत के बल पर आने वाला साल आपके लिए बहुत अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। हर काम में अपनी मेहनत, विनम्रता और लगन दिखाएं।

Aaj Ka Kumbh Rashifal 31 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius)कुम्भ राशि वालों के लिए 2022 का साल कुछ अजीब रहा है। आपका व्यवहार भी थोड़ा सा सख्त रहा है और आपने व्यर्थ से लोगों में दूरियाँ भी बनाई हैं पर 2023 में यह सबकुछ बदलता चला जाएगा और हालात बेहतर होते चले जाएंगे। जनवरी फरवरी 2023 से ही आपका भरोसा बढ़ेगा और आप अपनों के लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। काम के लिहाज से भी समय अच्छा साबित हो सकता है, लाभ और स्थिरता के योग बन सकते हैं।अप्रैल मई 2023 से आप अपनी बात भी सहजता से कह पाएंगे जो लोगों को बेहतर तरीके से समझ भी आए। फरवरी से जून 2023 में घर परिवार में रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी तालमेल सुखद होता चला जाएगा पर मई 2023 में बल्कि मई से अगस्त 2023 तक आपको रिश्तों के प्रति और ज्यादा मधुरता बनाए रखने का प्रयास करना होगा। बहुत कुछ आपके लिए संभला हुआ है और इसी अच्छाई को बनाए रखना बहुत जरूरी है। कुम्भ राशि वालों को सेहत के प्रति थोड़ा सा ध्यान इस रूप से देना होगा ताकि आप बहुत ज्यादा भावुक न होते जाएँ और अपनी विनम्रता हर रूप से बनाए रखें।

कुम्भ राशिफल

कुम्भ राशिफल, 31 दिसंबर

End of Feed