Aaj Ka Kumbh Rashifal 27 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – लोगों से तनाव बढ़ेगा तो आप फासले बनाते चले जाएंगे और इसलिए यह समय बहुत शांति बनाए रखने का है ताकि आपकी क्रिया या प्रतिक्रिया आपको कोई नुकसान न पहुंचाती चली जाए।
कुम्भ राशिफल, 27 दिसंबर
क्या करें – घर परिवार में अपनों की हर तरह की जरूरतों को समझें और अपनी कोशिशों में उनके हित को भी बनाए रखें। आपके अपनों को आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं हैं और उन्हें आपको पूरा भी करना है इसलिए अपनी बात न कहकर उनकी बात को ज्यादा सुनने की कोशिश तो आपको करनी ही पड़ेगी।
क्या न करें – अपनी मेहनत में किसी भी तरह की कमी न आने दें इसलिए अपना भरोसा हर रूप से बनाए रखें। अपनी ही कोशिशों के खिलाफ अगर मन में विचार बनते चले जाएँ तो वो कभी भी ठीक नहीं होता।
तकदीर और भाग्य – तकदीर को आजमाना इस समय ठीक नहीं है। प्रत्यक्ष रूप से तो हालात आपकी मदद कर रहे हैं और आपको फायदा ही हो रहा है पर उसके पीछे बहुत कुछ ऐसा है जो बदलते हुए संदर्भ में आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है इसलिए किसी भी तरह का खतरा मोल लेना ठीक नहीं है।
धन दौलत – पैसे की स्थिति संभली हुई है पर रोजमर्रा के खर्चे अब बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों से सहयोग भी मिल रहा है पर लोगों की वजह से ही आपको अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने की भी जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
