राशिफल

9 January 2024, Aaj Ka Rashifal: मंगलवार के दिन मेष समेत इन राशि वालों को मिलेगा धन का लाभ, जानें सारी राशियों का हाल

9 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज ग्रहों की स्थिति के अनुसार मेष राशि के जातक बैंकिग फिल्ड में अच्छा काम करेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातको को लव लाइफ अच्छी रहेगी। यहां पढ़ें सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

9 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल):आज चन्द्रमा व शुक्र वृश्चिक, राहु मीन, गुरु मेष,केतु कन्या,सूर्य,मङ्गल व बुध एक साथ धनु व शनि कुम्भ राशि में हैं। आज सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र का तृतीय चरण है। ऐसे में आज के दिन वृष राशि के जातक को धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कर्क राशि के जातक बिजनेस में लाभ मिलेगा। यहां पढ़ें क्या होगा सारी राशियों का हाल।

9 January 2024, Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल मेष

आज चन्द्रमा तथा गुरु का गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मङ्गल तनाव दे सकता है।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -02 व 09

आज का राशिफल वृष

आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। बुध व सूर्य के शुभ गोचर के कारण परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।

आज का उपाय -कम्बल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग -सफेद व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

आज का राशिफल मिथुन

आज का दिवस मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। आईटी व टीचिंग फील्ड के लोग जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी।

आज का उपाय -कम्बल व तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 06

आज का राशिफल कर्क

चन्द्रमा व शुक्र आर्थिक विकास देगा। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा व मङ्गल रियल स्टेट में लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -सूर्योपासना तथा कम्बल व तिल का दान करें।माता-पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -पीला व सफेद।

शुभ अंक -01 व 09

आज का राशिफल सिंह

आज चन्द्रमा व गुरु धार्मिक यात्रा के लिए शुभ है। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। स्वास्थ्य में नेत्र रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय -गेंहू का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

आज का राशिफल कन्या

चन्द्रमा व गुरु छात्रों के करियर के लिए अनुकूल हैं।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु ऑफिस में कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग -नीला व आसमानी रंग शुभ है।

आज का उपाय -सात प्रकार के अन्न का दान करें। श्री गणेश उपासना करें।

शुभ अंक -04 व 08

आज का राशिफल तुला

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शुक्र शेयर से लाभ देगा।पावर सेक्टर व मोटर्स के शेयर में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें।

आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।

आज का उपाय -शिव उपासना व कम्बल का दान करें। पत्नी से प्रेम से बोलें

शुभ रंग -सफेद व नीला

शुभ अंक -05 व 08

आज का राशिफल वृश्चिक

आज व्यवसाय में संघर्ष है। गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता देगा।मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।

आज का उपाय -तिल व गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।पिता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक -02 व 09

आज का राशिफल धनु

गुरु पंचम सन्तान व आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। जॉब में प्रोग्रेस का समय है। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।

आज का उपाय -सूर्योपासना करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 03

आज का राशिफल मकर

राशि स्वामी शनि द्वितीय है। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मिथुन व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।

आज का उपाय -हनुमानबाहुक का पाठ करें तथा ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -04 व 08

आज का राशिफल कुंभ

आज का दिन छात्रों के करियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि का शनि व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें । गाय को रोटी व पालक खिलाएं।

शुभ अंक -05 व 08

आज का राशिफल मीन

गुरु जॉब के प्रति मङ्गलमय रहेंगे तथा बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल तथा कम्बल का दान करें। असत्य मत बोलें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article