राशिफल

9 February 2024, Aaj Ka Rashifal: मौनी अमावस्या के दिन इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए सारी राशियों का हाल

9 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस प्रोजेक्ट में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को व्यवसाय में कई नवीन अवसर मिल सकता है। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

9 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस प्रोजेक्ट में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को व्यवसाय में कई नवीन अवसर मिल सकता है। ग्रहों की चाल में शुक्रवार के दिन सिंह राशि के जातक जॉब में अपना वर्क और बेहतर कर सकते हैं। वहीं कन्या राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। कुंभ राशि के जातक को प्रेम में थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं मीन राशि के जातक कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

9 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल)

आज का राशिफल मेष

आज मैनेजमेंट तथा बैंकिंग करियर के मार्ग में नवीन अवसरों का सुखद संयोग प्राप्त होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें थीं, जिसका समाधान आज हो जाएगा। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। यात्रा करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

आज का उपाय--सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --लाल व पीला।

आज का शुभ अंक -02 व 09

आज का राशिफल वृष

करियर में परिवर्तन का प्रयास करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --गाय को केला व गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

आज का शुभ अंक --04 व 07

आज का राशिफल मिथुन

आज का दिन व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है,इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --लाल व आसमानी।

आज का शुभ अंक --06 व 07

आज का राशिफल कर्क

जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। लगातार प्रयास करने के बावजूद भी बिजनेस में आशातीत सफलता नहीं मिल रही है लेकिन भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।

आज का उपाय ---श्री सूक्तम का पाठ करें।

शुभ रंग --आसमानी व नीला

आज का शुभ अंक --02 व 07

आज का राशिफल सिंह

रियल स्टेट व गारमेंट्स बिजनेस में कामयाबी मिलेगी। छात्र सफलता के लिए स्टडी व आत्मबल को मजबूत करे। जॉब में अपना वर्क और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक --02 व 09

आज का राशिफल कन्या

चन्द्रमा व बुध दिवस को मङ्गलमय करेंगे। छात्र करियर की अग्रिम योजनाओं को टालें मत,सकारात्मक दिशा में कार्य करें।यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय --शिवलिंग को गंगाजल अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नारंगी।

आज का शुभ अंक --03 व 08

आज का राशिफल तुला

आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक लाभान्वित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धार्मिक सतसंग आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में किसी विशेष पोस्ट को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक --02 व 05

आज का राशिफल वृश्चिक

बिज़नेस में न्यू डील को स्ट्रांग करें। धार्मिक उन्नयन से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक --02 व 07 आज का

शुभ रंग -लाल व हरा

आज का राशिफल धनु

गुरु व चन्द्रमा अनुकूल है। जॉब व व्यवसाय में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।स्टूडेंटस अध्ययन को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय--श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

शुभ अंक --02

आज का शुभ रंग --बैगनी व नारंगी

आज का राशिफल मकर

छात्रों का करियर में परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। परिश्रम बढ़ा दें।अपनी धार्मिक व आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व हरा।

आज का शुभ अंक --05 व 07

आज का राशिफल कुम्भ

आप बिजनेस को लेकर खुश व जॉब में कार्यों की अधिकता से बिजी रह सकते हैं। न्यू बिजनेस डील के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है । घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ अंक --05 व 06।

आज का शुभ रंग -हरा व आसमानी

आज का राशिफल मीन

व्यवसाय को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे, अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों व पिता का बहुत योगदान रहेगा। किसी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर संभावित है।

आज का उपाय --श्री किष्किंधाकांड के पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग --नारंगी व सफेद।

आज का शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article