राशिफल

9 April 2024, Aaj Ka Rashifal: चैत्र नवरात्रि का पहला दिन इन राशियों के लिए खास, जानें सारी राशियों का हाल

9 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई। नवरात्रि का पहला दिन मेष राशि के लिए शुभ होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का नवरात्रि का पहला दिन। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

9 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मेष वालों के लिए धन प्राप्ति के मार्ग खोलेगा। तो वृषभ राशि के लोगों के बिगड़ने काम बनेंगे। ऐसे ही कई राशियों के लिए अप्रैल महीने की नवरात्रि खास होने वाली है। मां अंबे इन नौ दिनों में कुछ राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगी। जिस वजह से इन राशि वालों की सोई हुई किस्मत चमक उठेगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सारी राशियों का हाल।

मेष राशि

धन की प्राप्ति होगी। कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। किसी बड़े कार्यक्रम में पुरस्कार पा सकते हैं। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

वृष राशि

कोई बहुत दिनों से बिगड़ा कार्य बनेगा। जो जातक प्रबंधन या तकनीकी फील्ड में कार्य करते हैं उनको लाभ होगा। आपकी यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पत्रकारिता और लेखन से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।

मिथुन राशि

प्रत्येक कार्यों में सफलता है। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। राजनीति से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे। धन का आगमन होगा।

कर्क राशि

धार्मिक यात्रा एवं आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति है। कुछ नया विशेष तौर पर गृह कार्यों में सफलता मिलेगी। धन का आगमन होगा। भाई से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। किसी समारोह में पुरष्कृत हो सकते हैं। राजनीति से लाभ और सरकारी कार्य बनेंगे।

कन्या राशि

राजनीतिज्ञों से लाभ की प्राप्ति और शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। धन का आगमन है।

तुला राशि

धन, यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जॉब से लाभ की प्राप्ति है। कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

कोई पुराना मित्र मिलेगा। धन का आगमन संभावित है। सरकारी कार्य बनेंगे। किसी नए व्यापार की योजना बनेगी। यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि है।

धनु राशि

शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। कोई नया कार्य बनेगा। किसी समारोह में पुरष्कृत हो सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन है। भाई से लाभ है। कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। ससुराल से लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

राजनीतिज्ञों के लिए बहुत शुभ समय रहेगा। किसी बड़े समारोह में पुरष्कृत हो सकते हैं। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। जॉब में उन्नति होगी। किसी नए कार्य का प्रारंभ। धार्मिक यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्य बनेंगे। धन का आगमन होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article