8 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): इस साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग रहा है। ये सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है। आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं कर्क राशि के जातक को मेहनत का फल मिलेगा। सिंह राशि के जातक को सेहत का लाभ मिल सकता है। आज के दिन कुंभ राशि के जातक को सेहत का ध्यान रखना होगी। वहीं मीन राशि के जातक को मित्रों का साथ मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। छात्रों के करियर में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -- जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व हरा।
शुभ अंक --01 व 03
वृष
बिजनेस में प्रगति व जॉब में बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। ऑफिस में विवादों से बचें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। सात अन्न व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --04 व 08
मिथुन
आज का दिन जॉब के लिए मङ्गलमय रहेगा । व्यवसाय में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।
आज का उपाय --तिल का दान करें।श्री विष्णु उपासना करें।
शुभ रंग--सफेद व नीला।
शुभ अंक -04 व 08
कर्क
जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप बैंकिंग ,मोटर्स व पावर सेक्टर के शेयर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय --सप्त अन्न का दान श्रेयष्कर है।
शुभ रंग -हरा व पीला।
आज का शुभ अंक -02 व 09
सिंह
जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -- श्री विष्णु उपासना करें।मसूर का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग --पीला व लाल।
शुभ अंक --02 व 09
कन्या
जॉब परिवर्तन के विचार में सफल रहेंगे।आपके कार्य पद्धति में ही सफ़लता के सूत्र हैं। करियर में सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान जी को लाल वस्त्र अर्पित करें। उड़द व तिल का दान संकट से बचाएगा।
शुभ रंग--हरा व नीला।
आज का शुभ अंक -01 व 03
तुला
शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को और बेहतर करने को लेकर आपको प्रयासरत करेंगे। कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। गुड़ दान करें।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक
बिज़नेस को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब में करियर को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से चन्द्र ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
धनु
जॉब में पद परिवर्तन को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे।किसी नए बिजनेस डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें।अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
आज का उपाय --शिवलिंग पर कुशोदक से अभिषेक करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --पीला व हरा।
आज का शुभ अंक -04 व 06
मकर
जॉब पहले से बेहतर होगा। बिजनेस में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है।लेकिन नए कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें। आज का उपाय --शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -02 व 09
कुम्भ
परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें ।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें।
शुभ रंग -नीला व हरा ।
आज का शुभ अंक -,04 व 06
मीन
आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। आध्यात्मिक सफलता से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर तनाव में रहेंगे। असत्य व क्रोध से बचें। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। मूंग व गुड़ का दान करें।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। अस्पताल में गरीब मरीजों में फलों का वितरण करें।
शुभ अंक --02 व 09।
शुभ रंग -नारंगी व आसमानी
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
