7 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): सफला एकादशी के दिन मेष राषि के जातक को बिजनेस में लाभ होगा। आज के दिन मिथुन राशि के जातक को काम में लाभ होगा। सिंह राशि के जातक को इस दिन करियर में लाभ हो सकता है। वहीं धनु राशि के जातक अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। वहीं कुंभ राशि के जातक को बिजनेस में परेशानी हो सकती है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल हिंदी में।
7 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल)
मेषबिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। परिवार सहित धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको बिजनेस में ज्यादा समय में लाभ दे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -- जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -पीला व लाल ।
शुभ अंक--01 व 09
वृष
आज का दिन करियर में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। ऑफिस में विवादों से बचें। छात्र एक जगह स्थिर रहकर पढ़ाई करें। परिवार में आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -कम्बल का दान हितकर है।
शुभ अंक --04 व 08
मिथुन
जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। कर्म के प्रति समर्पित रहें। आपको नया पद मिल सकता है।न्यू प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ अंक --05 व 06।
शुभ रंग --हरा व बैगनी
कर्क
आज आप सपरिवार यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। धन के निवेश के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय ---सुंदरकांड का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
शुभ अंक --03 व 06
सिंह
करियर में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा।उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें। कम्बल का दान करें।
शुभ अंक --01 व 02 ।
शुभ रंग -पीला व नारंगी
कन्या
बिजनेस पोजिशन बेहतर रहेगी। जॉब में प्रोमोशन के चांसेज हैं।आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होना चाहिए।
आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व तिल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक--04 व 08
तुला
शुक्र इस राशि का स्वामी व बुध मित्र है। शुक्र बैंकिंग जॉब में प्रगति का कारक ग्रह है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।
आज का उपाय --शिव उपासना करें। भगवान का जलाभिषेक करके ही बाहर निकलें।
शुभ रंग--नीला व बैगनी।
शुभ अंक ----05 व 08
वृश्चिक
बिजनेस में प्रसन्ता का वातावरण होगा व जॉब में सफलता से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम है।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग--लाल व नारंगी।
शुभ अंक-02 व 09
धनु
शनि तृतीय व गुरु पंचम हैं। राशि स्वामी गुरु को और बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी स्वास्थ्य में कंफ जनित रोग से परेशान रह सकते हैं।
आज का उपाय --मन्दिर में ही शिव जी को मधु,जल व बेलपत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --सफेद व पीला।
आज का शुभ अंक -01 व 02
मकर
जॉब में किसी उच्चाधिकारी को लेकर तनाव रहेगा। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बाँटकर क्रमबद्ध तरीके से करें ।आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मकान क्रय करने का विचार आएगा।प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें।
आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ व फलों के दान से व्यावसायिक लाभ होता है।
शुभ रंग --आसमानी व हरा।
शुभ अंक -01व 02
कुम्भ
व्यवसाय में संघर्ष है।किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे ।जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
आज का उपाय --श्री किष्किंधाकांड का पाठ करें । ऊनी वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 06
मीन
द्वितीय गुरु शुभ है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात सायंकाल तक सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ डिनर पर बाहर निकलें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
