राशिफल

7 February 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानें सभी राशियों का हाल

7 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि वालों को करियर में लाभ मिल सकता है। वहीं वृष राशि के जातक को सिस्टेमैटिक काम करना होगा। मिथुन राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

7 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि वालों को करियर में लाभ मिल सकता है। वहीं वृष राशि के जातक को सिस्टेमैटिक काम करना होगा। मिथुन राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। सिंह राशि के जातक को काम में लेकर खुश रहेंगे। मकर राशि के जातक को काम में लाभ मिलेगा। मीन राशि के जातक को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का क्या होगा हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

7 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल)

मेष

आज का दिवस बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रोमोशन व सफलता का है। करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें । हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए सनयं निकालें।

आज का उपाय ,-श्री विष्णु जी की उपासना करें। मूंग का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -03 व 09

वृष

जॉब में नवीन पोस्ट व सफलता से भरे रहने की सम्भावना है। वर्क लोड रहेगा,टेंशन से बचें। सिस्टेमैटिक रूप से कार्यों को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा । जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -03 व 09

मिथुन

आज का दिन करियर के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिज़नेस के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 08

कर्क

जॉब में लगातार बेहतर परिणाम देने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आत्मबल को बनाये रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। गेंहू व गुड़ का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग -सफेद व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

सिंह

आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेष्ठ दान है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

कन्या

बैंकिंग व आईटी फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। आत्मबल की पॉजिटिव ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।

आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें।श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 08

तुला

छात्र करियर को लेकर लाभान्वित होंगे।आपकी कार्य शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है

।आज का उपाय -घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला।

शुभ अंक -06 व 07

वृश्चिक

मङ्गल व गुरु का आशीर्वाद छात्रों को आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रखेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।प्रेम जीवन सफल रहेगा।

आज का उपाय -विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। विहंगों को दाना पानी देने के शुभ पुण्य से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -,04 व 08

धनु

जॉब में कार्यों की अधिकता आपको परेशान करती रहती है। अपनी पर्सनालिटी को और बेहतर करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है।

आज का उपाय--धार्मिक पुस्तकों का दान करें। गुरु व पिता का आशीर्वाद यश व प्रतिष्ठा दिलाता है।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

मकर

छात्रों का करियर पहले से बेहतर होगा।आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच व वर्क के प्रति डेडिकेशन से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार बेहतर है। बिजनेस में सक्रियता आपकी सहायता करेगी।शिवलिंग को दही व बेल पत्र अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। धार्मिक पुस्तको के दान से पुण्य की प्राप्ति होगी।

कुम्भ

जॉब में कार्यों की अधिकता का दबाव रहेगा। उच्चाधिकारियों की सहायता से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें व गुड़ तथा फलों दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -06 व 07

मीन

छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा।बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी। आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article