6 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): षट्तिला एकादशी के दिन मेष राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक काम में सफलता मिल सकती है। राशिफल को अनुसार धनु राशि के छात्रों को सफलता मिल सकती है। मकर राशि के जातक बिजनेस को लेकर सफल रहेंगे। वहीं मीन राशि के जातक की मुलाकात किसी प्रिय मित्र से हो सकती है। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष आज का राशिफल
व्यवसाय सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। बैंकिंग करियर में प्रोन्नति की सम्भावना है।ज्यादा यात्रा से बचें।असत्य से बचने का प्रयास करें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय --जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --लाल व सफेद।
शुभ अंक -02 व 03
वृष आज का राशिफल
आज का दिन धार्मिक आयोजन में रहने की सम्भावना है। ज्यादा यात्रा से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
आज का उपाय --अरण्यकाण्ड का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान लाभदायक है।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक --04 व 07
मिथुन आज का राशिफल
आज का दिन मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स करियर के प्रति समर्पित रहें। आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा।आप उस मिले स्टडी प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में असत्य से बचें।
आज का उपाय -- गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें व 08 कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व आसमानी।
शुभ अंक --01 व 02
कर्क आज का राशिफल
आज आप परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में बेहतर परफार्मेंस के बाद अब सफलता मिल रही है। करियर में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें ।सुंदरकांड का पाठ बहुत लाभदायक है।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
सिंह आज का राशिफल
पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया पद का दायित्व मिलेगा।मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।
आज का उपाय -- सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी ।
शुभ अंक --01 व 02
कन्या आज का राशिफल
जॉब सम्बंधित कार्यों में प्रोग्रेस है। छात्र सफल रहेंगे ,आपका आत्मबल ही आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है। ऊनी वस्त्रों का दान करते रहें।
शुभ रंग --नारंगी व लाल।
शुभ अंक -04 व 06
तुला आज का राशिफल
जॉब के ऑफिस वर्क में व्यस्तता रह सकती है,अट्रैक्टिव कार्यशैली बेहतर रहेगी।युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भावनाओं पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए बेहतर समय है।
आज का उपाय --तिल व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व हरा।
शुभ अंक --04 व 05
वृश्चिक आज का राशिफल
मङ्गल व गुरु का प्रभाव शुभ होगा।बिजनेस में थोड़ा संघर्ष रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा ।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
धनु आज का राशिफल
पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। गुरु पंचम शुभ है। छात्र और बेहतर प्रयास करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ अंक -01 व 09।
शुभ रंग --लाल व पीला
मकर आज का राशिफल
शनि व गुरु बिजनेस को लेकर सफलता देंगे। जॉब में तनाव से डिस्टर्ब रहेंगे। छात्र अपने कोर्स कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से हल करें। जॉब में भी अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।
आज का उपाय--भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक --05 व 08
कुम्भ आज का राशिफल
न्यू बिजनेस डील से अचानक बड़ा लाभ संभावित है। परिवार में क्रमबद्ध व प्रेम से समस्याओं को हल करें। जॉब प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।हेल्थ को लेकर आज खुश रह सकते हैं। मित्रों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।शुभ अंक--02 व 09
मीन आज का राशिफल
किसी प्रिय मित्र से मिलना संभावित है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। ऑफिस वर्क को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । अपनी व्यावसायिक कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। लव लाइफ सुंदर रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्तम व कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें । अनार का दान करें।
शुभ रंग --नीला व आसमानी।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
