राशिफल

5 January 2024, Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर समेत इन राशि वालों को हो सकती है थोड़ी परेशानी, जानें सभी राशियों का हाल

5 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): राशिफल के अनुसार शुक्रवार का दिन मेष राशि के जातक के लिए शुभ रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि के जातक करियर को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का क्या होगा हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

5 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): राशिफल के अनुसार मेष के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक अपने काम को लेकर प्रसन्न होंगे। कर्क राशि के जातक अपनी लव लाइफ में थोड़ा तनाव झेल सकते हैं। धनु राशि के जातक अपनी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। वहीं मकर राशि के जातक को अपने सेहत पर ध्यान देना होगा। मीन राशि के जातक काम को लेकर तनाव में रह सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का क्या हाल होगा। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

5 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल)

आज का मेष राशिफल

करियर में मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। जॉब में अब सब बेहतर होगा। बिजनेस में न्यू डील लाभ देगी। युवा लव लाइफ में समय की कमी की समस्या से बचें। लव पार्टनर को समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

आज का उपाय -भगवान शिव की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक -02 व 09।

शुभ रंग -लाल व पीला

आज का वृष राशिफल

आज का दिन जॉब रिलेरेड कार्यों में भाग दौड़ व व्यस्तताओं से भरे रहने की सम्भावना है। बेवजह की यात्रा से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

आज का मिथुन राशिफल

छात्रों के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। करियर में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। बाहर डिनर करें।

आज का उपाय -श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।कम्बल दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -03 व 09

आज का कर्क राशिफल

करियर में हर सम्भव प्रयास के बाद भी प्रोन्नति नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। चन्द्रमा कफ जनित रोग दे सकता है।

आज का उपाय -शिव उपासना करते रहें। तिल व कम्बल का दान शुभ है।

शुभ अंक -05 व 07।

शुभ रंग -पीला व लाल

आज का सिंह राशिफल

सूर्य पंचम शुभ है। आप जिस भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। पंचम सूर्य सन्तान को सफलता देगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। किसी को अन्न दान देना सबसे श्रेष्ठ कार्य है।

आज का उपाय -कम्बल दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -03 व 09

आज का कन्या राशिफल

संतान की सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं।आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक -05 व 06।

शुभ रंग -हरा व नीला

आज का तुला राशिफल

बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। जॉब को लेकर तनाव छोंड दें। लव लाइफ में घूमने टहलने का दिवस है। प्रेम जीवन सुंदर व अट्रैक्टिव होगा। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -असत्य बोलने से बचें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक-06 व 08

आज का वृश्चिक राशिफल

शनि चतुर्थ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। कम्बल दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का भी दान करें।

शुभ अंक -04 व 05।

शुभ रंग -लाल व पीला

आज का धनु राशिफल

धन का व्यय होगा। अपने मन को नकारात्मक चिंतन से रोकिए। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे।

आज का उपाय --धार्मिक पुस्तक का दान करें।

शुभ अंक -03 व 09।

शुभ रंग -पीला व लाल

आज का मकर राशिफल

बिजनेस पहले से बेहतर होगा। आप डायनमिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ विवाह में बदलेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें ।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। शनि के द्रव्य कम्बल व नीले वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक -05 व 06

आज का कुम्भ राशिफल

आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं।कुछ रुके सरकारी कार्य पूरा कर लेंगे।। बिजनेस में कुछ पेपर वर्क आपको प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय -भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व हरा

आज का मीन राशिफल

करियर में आपकी सक्रिय गतिविधियां अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । स्टूडेंट्स करियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -ऊनी वस्त्रों का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

शुभ रंग-पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article