राशिफल

5 February 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन राशि वालों को मिलगी सफलता, जानें सारी राशियों का हाल

5 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि वालों को सफलता मिल सकती है। वहीं वृष राशि के जातक बिजनेस में सफल रहेंगे। सिंह राशि के जातक को काम में तरक्की मिलेगी। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

5 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि वालों को सफलता मिल सकती है। वहीं वृष राशि के जातक बिजनेस में सफल रहेंगे। सिंह राशि के जातक को काम में तरक्की मिलेगी। कर्क राशि के जातक को रुका हुआ धन मिल सकता है। कन्या राशि के जातक बिजनेस में सफल हो सकते हैं। मीन राशि के जातक को काम को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

करियर के प्रति समर्पित रहें। सफलता समय लेती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई करें। यदि अब तक सफलता नहीं मिली तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। यात्रा के लिए महत्वपूर्ण दिवस है।

आज का उपाय -शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

आज का दिन बिजनेस में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। किसी पेपर वर्क में लापरवाही से बचें। सभी कार्य क्रमबद्व तरीके से करें। ऑफिस में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय -उड़द का दान करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 06

मिथुन

आज का दिन पारिवारिक कार्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर में प्रोग्रेस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान होगा। बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में समय के अति व्यस्त लमहों से भी समय चुरा लेंगे। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ अंक -02 व 09

शुभ रंग -हरा व बैगनी

कर्क

व्यवसाय में रुका धन प्राप्त कर सकते हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।लव लाइफ अच्छी रहेगी,दूर घूमने जा सकते हैं।शिव उपासना करते रहें।

आज का उपाय -गुड़ व उड़द का दान करें।माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -सफेद व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

सिंह

मङ्गलमय दिवस है।आप आत्मबल के धनी , ऊर्जावान व क्रिएटिव व्यक्ति हैं। किसी भी जॉब प्रोजेक्ट को मेहनत पूर्वक पूर्ण कर लेते हैं। आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। किसी मेष व तुला राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा व पढ़ाई का सही उपयोग करें।

आज का उपाय -उड़द का दान श्रेष्ठ पुण्य है।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -06 व 08

कन्या

बिजनेसमैन सफल रहेंगे। आप पारिवारिक दायित्व का निर्वहन बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। शुक्र आपको सफल करेगा।किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।बिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।

आज का उपाय -गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 05

तुला

जॉब में किसी निर्णय को लेकर तनाव मत लें। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा यात्रा न करना हितकर है।वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -असत्य से बचें। उड़द व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 08

वृश्चिक

बिजनेसमैन सफल रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से व्यावसायिक कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग -नारंगी व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 06

धनु

व्यवसाय में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में कंफ जनित रोग से समस्या आ सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

मकर

व्यवसाय में प्रगति की सम्भावनाओं के मार्ग खुलेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर हो सकती है। सकारात्मक सोच से ही अपने जाँब को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -07 व 08

कुम्भ

आप व्यवसाय में प्रगति से खुश रह सकते हैं। जॉब में अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। प्रेम जीवन सुंदर रहेगा।आज का उपाय -भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करने से भाग्यवृद्धि होती है।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -01 व 02

मीन

न्यू बिजनेस डील को लेकर परेशान थे अब सकारात्मक दिशा में व्यापार आ जाएगा । जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -जौ व गेंहू का दान करें। बड़ों का सम्मान करें। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी

शुभ अंक -01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article