राशिफल

5 April 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन राशि वालों को मिलेगा करियर में लाभ, जानें सारी राशियों का हाल

5 April 2024, Aaj Ka Rashifal(आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को काम में तरक्की मिलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

5 April 2024, Aaj Ka Rashifal(आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को काम में तरक्की मिलेगी। ग्रहों की चाल में कर्क राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। सिंह राशि के जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पापमोचिनी एकादशी के दिन मकर राशि के जातक को काम में सफलता मिलेगी। मीन राशि के जातक काम को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। यहां जानें सारी राशियों का हाल।

मेष

मङ्गल व गुरु जॉब को नई गति देंगे। आप अपना कार्य परिश्रम से हल करते रहें।,फ़िल्म, आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति की सम्भावना है।उच्चाधिकारियों से सहयोग व उनका अप्रितम योगदान आपका करियर चमकाएगा।वाणी पर नियंत्रण करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है ।किसी संत के आशीर्वाद से अंतःकरण प्रसन्न रहेगा। अभी आप एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें।आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में कुछ तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय --अनार का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -06 व 08

मिथुन

आज का दिन जॉब के लिए बेहतर रहने वाला है। स्टूडेट्स अपने स्टडी के प्रति समर्पित रहें। ऑफिस में मिले नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ उन्नति कराएगा।उड़द का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -02 व 09

कर्क

बिजनेस में लगातार सफलता मिल रही है। चन्द्रमा व मङ्गल जॉब के लिए अनुकूल हैं। स्टूडेंट्स बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाद आ सकता है। घर पर विवाह की बात करें। प्रेम में क्रोध व संशय का स्थान नहीं होता।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ तथा मसूर का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक --06 व 07

सिंह

जॉब को लेकर खुश रहेंगे।कई दिनों से रुका कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा।आपकी न्यू बिजनेस प्लानिंग सक्सेसफुल रहेगी। लव लाइफ में तनाव रहेगा।स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में पढ़ाई करें।मन को आध्यात्मिक बनाएं।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ कर धार्मिक पुस्तकों का दान करें।कम्बल भी वितरित करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -03 व 09

कन्या

आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता रहेगी। धार्मिक यात्रा के लिए आपने समय निकाल लिया है। बुध व शुक्र बेहतर है।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं ।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम जीवन में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्रों की शिक्षा में उन्नति है।

आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें।तिल का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व असमानी।

शुभ अंक -06 व 07

तुला

शुक्र व चन्द्रमा ब्यवसाय के लिए अनुकूल रहेंगे। बिज़नेस में लगातार आप प्रोग्रेस की तरफ बढ़ रहे हैं। छात्र कोर्स के दबाव को लेकर थोड़ा बिजी रह सकते हैं। लव लाइफ डिस्टर्ब रहेगी। बहुत ज्यादा वाद विवाद से बचें। आज आपकी धार्मिक यात्रा मन को तनाव मुक्त रखेगी। वाणी में माधुर्यता का रस घोलना होगा। ज्यादा तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।चिन्तामुक्त रहें।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व सफेद।

शुभ अंक -06 व 09

वृश्चिक

जॉब को लेकर खुश रहेंगे,बिजनेस में प्रसन्ता का वातावरण होगा। छात्रों के करियर में सफलता से मन संतुष्ट रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक --05 व 06 ।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

धनु

गुरु व चन्द्रमा छात्रों को प्रगति देंगे। जॉब में भी सफलता है।अपने बेहतर कार्यों के लिए ऑफिस में आप जाने जाते हैं।उच्चाधिकारियों के वर्क दबाव को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। आत्मबल व कर्म के प्रति डेडिकेशन बना रहे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।सायंकाल लांग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।कम्बल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 07

मकर

गुरु, मङ्गल व चन्द्रमा अनुकूल है। जॉब में अकस्मात बड़ी सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। अपने बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से साल्व करें । जॉब को सही दिशा दे सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।धार्मिक यात्रा का विचार आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व हरा।

शुभ अंक -01 व 03

कुम्भ

जॉब तथा बिजनेस में सफलता है । जॉब परिवर्तन का विचार कर सकते हैं। छात्र क्रमबद्ध तरीक़े से समस्याओं को हल करें। अपने स्टडी को सही समय पर पूरा कर लेंगे।हेल्थ बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ अच्छा हो सकता है।आज का उपाय -मसूर व तिल का दान करें। अन्न दान भी करते रहें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -07 व 08

मीन

करियर में आशातीत सफलता है।बिज़नेस अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे, वर्क को सही दिशा दें। जॉब की प्रोन्नति में आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे ।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग -01 व 09

।शुभ रंग -लाल व पीला

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article