4 January 2025 Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर में परेशानी आ सकती है। लेकिन हेल्थ आज अच्छी रहेगी। वृषभ राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। लेकिन आज के दिन खर्चे ज्यादा हो जाने की वजह से आप परेशान रहेंगे। हेल्थ के प्रति आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। जानिए आज का विस्तृत राशिफल।
4 January 2025 Rashifal
मेष-आज चन्द्रमा एकादश हैं। ऑफिस में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। अभी बिजनेस प्रोजेक्ट में भी कुछ रुकावटें हैं। बिजनेस प्रोग्रेस से खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव व डिनर में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना व गुड़ का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक -01 व 09
वृष- राशि स्वामी शुक्र बैंकिंग जॉब व दशम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास करें। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। आज का उपाय --गाय को गुड़ खिलाएं। श्री सुंदरकांड का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा।आज का शुभ अंक 04 व 08
मिथुन- शनि इसी राशि से नवम में हैं। चन्द्रमा भी नवम तथा गुरु द्वादश हैं। आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के मोटर सेक्टर, फ़ूड सेक्टर या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --04 व 06
कर्क--अष्टम चन्द्रमा व शनि जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी बहुत बेहतर सफलता नहीं दे पा रहा है। अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय-श्री सूक्त पाठ करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल । आज का शुभ अंक --02 व 06
सिंह- राशि स्वामी सूर्य पंचम व चन्द्रमा -शनि सप्तम है। जॉब के पद परिवर्तन में कामयाबी मिलेगी। आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान कृष्ण का दर्शन करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। आज का उपाय -मूंग का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। आज का शुभ अंक -03 व 06
कन्या- खष्ठम चन्द्रमा -शनि को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। बस अपनी योजनाओं को टालें मत। कार्य योजना ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -- शिवलिंग पर गन्ने का रस व बेल पत्र अर्पित करें। अन्न का दान उचित है। शुभ रंग --सफेद व नीला। शुभ अंक -04 व 07
तुला--व्यवसाय में सफल होंगे। चन्द्रमा-शनि पंचम भाव मे है। व्यवसाय बेहतर करें लेकिन मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। उड़द का दान करें। शुभ अंक -04 व 07। आज का शुभ रंग --हरा व आसमानी
वृश्चिक-चन्द्रमा-शनि चतुर्थ व गुरु सप्तम जॉब व बिजनेस में सफलता देंगे। स्टूडेंट्स मन को स्ट्रांग करें। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --हनुमान चालीसा का सात पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक -02व 06
धनु- खष्ठम गुरु व तृतीय चन्द्रमा -शनि धन के आगमन से मन प्रसन्न करेंगे। जॉब करियर को और बेहतर करेंगे। सूर्य इसी राशि में हैं। परिवार को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें। शुभ अंक -04 व 08, आज का शुभ रंग -आसमानी व सफेद
मकर- चन्द्रमा -शनि के साथ पंचम गोचर कर हर कार्यों में सफल करेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। छात्र करियर में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग- आसमानी व हरा। शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ- सूर्य एकादश व शनि -चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -05 व 07
मीन- चन्द्रमा-शनि द्वादश व्यय देंगे। चन्द्रमा रिश्तों में भावुकता देते हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। लंबी यात्रा के विचार में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में यात्रा संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
