4 January 2024 Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): पौष मास की अष्टमी तिथि के दिन मेष राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। ग्रहों की चाल के अनुसार मिथुन राशि के जातक कोई नया काम शुरू करेंगे। वहीं सिंह राशि के जातक अपने बिजनेस को लेकर कोई नई डील कर सकते हैं। तुला राशि के जातक अपने काम को बदल सकते हैं। वहीं मीन राशि के जातक अपने जॉब को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं बाकी सारी राशियों का कैसा रहेगा हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
4 January 2024 Aaj Ka Rashifal
आज का मेष राशिफल
स्टूडेंट्स अपने परफॉर्मेंस को लेकर खुश रहेंगे । पढ़ाई पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका वर्क भी महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी नवीन कार्य की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए प्रयास करें। जॉब में परिवर्तन के लिए अब प्रयास करें।
आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं।कम्बल दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
आज का वृषभ राशिफल
जॉब में नवीन प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है। बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र अपने करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ में माधुर्यता देंगे। संतान की शिक्षा को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय --स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे जिसके लिए शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 05
आज का मिथुन राशिफल
आज जॉब से सम्बंधित कुछ नवीन बड़ा कार्य होने वाला है। बिजनेस सफल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -कम्बल का दान करें।
शुभ रंग-हरा व नीला।
शुभ अंक-02 व 06
आज का कर्क राशिफल
जॉब में अब परिवर्तन का समय आ गया है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। धन के आगमन व व्यय का असंतुलन परेशान करता है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। दीपदान अवश्य करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -03 व 09
आज का सिंह राशिफल
बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में वर्क के दबाव के बाद भी टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें ।उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। हेल्थ में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय -अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें।श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -01 व 02
आज का कन्या राशिफल
जॉब में हर कार्य को को बहुत ही गम्भीरता से करें।कार्यों के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में लाभ संभावित है। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।गृह निर्माण पर कार्य अति उत्तम रहेगा।जाँब में भी सफल रहेंगे।लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 06
आज का तुला राशिफल
जॉब में प्रोमोशन का विचार कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब चेंज सम्बंधित निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा।
आज का उपाय ---हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।
शुभ रंग ;नीला व आसमानी।
शुभ अंक -03 व 09
आज का वृश्चिक राशिफल
मित्रों संग नव वर्ष के चतुर्थ दिवस में धार्मिक यात्रा का सुख मिलेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ आशंकाएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। मसूर का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -04 व 06
आज का धनु राशिफल
छात्र करियर के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर को बेहतर करेंगे। स्टूडेंट्स अपने स्टडी को लेकर सीरियस रहेंगे। लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाना है। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। बिजनेस वर्क में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से हर बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
आज का मकर राशिफल
कार्यों की अधिकता में मन का संतुलन बहुत जरूरी है। आप एक आशावादी व मनोबल के धनी व्यक्ति बनें । छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी में सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में दूरियां मन को व्यथित करेंगी।
आज का उपाय -शिवलिंग को मधु, गन्ने का रस व बेल पत्र अर्पित करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 08
आज का कुम्भ राशिफल
शनि इस समय इसी राशि में हैं। सिस्टेमेटिक जॉब वर्क करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स को कोर्स को कल के लिए टालना प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।
आज का उपाय -भगवान शिव को मधु व गंगाजल अर्पित करें।
शुभ अंक -06 व 08।
शुभ रंग -नीला व हरा
आज का मीन राशिफल
बिजनेस में प्रोग्रेस के रास्ते बनेंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके मनोभाव को जानिए। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -कम्बल दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -03 व 09
Yearly Horoscope 2024
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
