4 Febraury 2025 Rashifal In Hindi: मंगलवार का दिन कई राशि वालों की करियर लाइफ के लिए काफी खास साबित होने वाला है। मेष राशि वाले आज नौकरी में प्रमोशन पाएंगे तो वृषभ राशि वालों के लिए भी दिन सफलता भरा साबित होगा। अचानक से किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। इस राशि के आईटी व मीडिया फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी तो कर्क राशि वालों का प्रेम जीवन आज खुशनुमा रहेगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
4 Febraury 2025 Rashifal In Hindi
मेष- इस राशि के चन्द्रमा तथा एकादश शनि जॉब प्रमोशन में लाभ देंगे। आज आपका मन चंचल रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। आईटी, फ़िल्म व टीवी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। आज का उपाय -मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को पालक खिलाइए। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -01 व 03
वृष-आईटी व मीडिया फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। द्वादश चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। राशि स्वामी शुक्र व बुध आईटी व मैनेजमेंट जॉब में सफलता देंगे।गुरु व चन्द्रमा शिक्षा को शुभ बनाएंगे। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। फैमिली में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। आज का उपाय -कम्बल का दान करें।शुभ रंग -पीला व नारंगी रंग। शुभ है। शुभ अंक -01 व 09
मिथुन-- दशम चन्द्रमा व द्वादश गुरु आर्थिक सुख में प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक यात्रा शुभ है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्किन रोग की संभावना रहेगी। बड़े भाई के सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा। आज का उपाय -उड़द का दान करें। पिता का आर्शीवाद लें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -04 व 06
कर्क-आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। राशि स्वामी चन्द्रमा मेष व सूर्य मकर में है। परिवार को लेकर तनाव रह सकता है। आईटी , मीडिया व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। शुभ यात्रा का संयोग है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें, रुका कार्य पूर्ण होगा। कम्बल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नारंगी। शुभ अंक -01 व 03
सिंह- भाग्य भाव का चन्द्रमा व खष्ठम सूर्य गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लीवर प्रॉब्लम हो सकती है। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें। शुभ रंग-नारंगी व पीला। शुभ अंक -01 व 09
कन्या-वृष के गुरु व मेष के चन्द्रमा परिवार में किसी नवीन कार्य के शुभारंभ में सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ सुंदर होगी। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -04 व 08
तुला- राशि स्वामी शुक्र व सप्तम चन्द्रमा जॉब में दायित्व परिवर्तन को लेकर सहायक रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पिता के सपोर्ट से घर क्रय करने का सुंदर संयोग बहुत जल्द बन सकता है । प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आज का उपाय -मिष्ठान व जल का दान लाभदायी रहेगा। हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। शुभ रंग -आसमानी व सफेद। शुभ अंक -03 व 08
वृश्चिक- आज राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब चेंज के संयोग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। हेल्थ बेहतर होगा। स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। आज का उपाय -हनुमानबाहुक का 03 पाठ लाभदायक है। सप्त अन्न व कम्बल का दान करें।शुभ अंक -03 व 06
धनु-गुरु व चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। मित्रों संग यात्रा शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में बहुत ज्यादा बहस से बचें। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें व पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -05 व 06
मकर- सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा मेष में हैं। शुक्र व बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्र व बुध गोचर से बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। असत्य व ज्यादा बहस से दूर रहें। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। आज का उपाय -श्री विष्णु जी की उपासना करें। फलों व कम्बल का दान करना पुण्यदायी है। शुभ अंक -05 व 08
कुंभ- इस राशि के शनि व शुक्र तथा बुध आपको सफल करेंगे। आज जॉब में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। न्यू बिजनेस डील शुभ है। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। लव लाइफ अब विवाह की तरफ जा रही है। साइनस के रोगी सतर्क रहें। आज का उपाय - सूर्य उपासना करें। मसूर का दान करें। पिता का चरण स्पर्श करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -05 व 08
मीन-- द्वितीय चन्द्रमा तथा मकर के सूर्य व्यवसायिक उन्नति को मार्ग देगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से तृतीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्र धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा होगी। आज का उपाय - श्री अदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग -लाल व सफेद। शुभ अंक -02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
