राशिफल

4 April 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष राशि समेत इन राशि वालों को मिलेगा काम में सफलता, जानें सारी राशियों का हाल

4 April 2024, Aaj Ka Rashifal(आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को काम में सफलता मिलेगी। वहीं मिथुन राशि के छात्रों को करियर में लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

4 April 2024, Aaj Ka Rashifal(आज का राशिफल): ग्रहों की चाल के अनुसार मेष राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक करियर को लेकर गंभीर हो सकते हैं। कर्क राशि के जातक लव लाइफ में तनाव महसूस हो सकता है। सिंह राशि के जातक करियर को लेकर खुश हो सकते हैं। धनु राशि के जातक बिजनेस में सफलता पा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

फिल्म ,फाइनेन्स व आईटी सेक्टर में जॉब करने वाले जातक सफल रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है।धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। हेल्थ में लापरवाही से बचें। लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति डेडिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय -- जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना करें।

शुभ रंग -लाल व हरा ।

शुभ अंक--01 व 02

वृष

आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। अपनी हर बातें मित्रों में शेयर करने से बचें ।पारिवारिक विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद होगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान हितकर है।

शुभ अंक --03 व 09

मिथुन

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है। करियर के प्रति बहुत ही गम्भीर रहें। व्यवसाय के दृष्टि से कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ व शुक्र के द्रव्य चावल का दान करें।

शुभ अंक --07 व 08।

शुभ रंग --बैगनी व हरा

कर्क

करियर में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स अपने प्रयास को और बेहतर करें। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम आ सके। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी।

आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 02

सिंह

जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। करियर अब नई मंजिल की तरफ बढ़ रही है।मीन के सूर्य का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। युवा प्यार में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा।आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें व तिल दान करें।

शुभ अंक --01 व 03

शुभ रंग -लाल व पीला

कन्या

सूर्य सप्तम हैं।आपका प्रयास रहता है कि बिज़नेस में प्रत्येक कार्य पूर्ण समर्पण से करें। जॉब में प्रोग्रेस के चांसेज बनते हैं। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। बिजनेस में थोड़ी दिक्कत रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व नीला।

शुभ अंक--07 व 09

तुला

शुक्र फाइनेंसियल जॉब में प्रगति दे सकते है। आपकी वर्क शैली बहुत ही सुंदर रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें । लव लाइफ मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भावुकता से बचना होगा ,यह किसी भी रिश्ते के लिए हानिप्रद हो सकता है।

आज का उपाय --श्री कृष्ण जी की उपासना करें।

शुभ रंग-बैगनी व सफेद।

शुभ अंक ----07 व 08

वृश्चिक

बिजनेस को लेकर मन खुश रहेगा । जॉब पोजिशन बेहतर होगी।स्वास्थ्य सुख में उदर विकार से परेशानी है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मङ्गल लीवर या बीपी की प्रॉब्लम दे सकता है।

आज का उपाय --सूर्योपासना करें।गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग--पीला व सफेद।

शुभ अंक-06 व 09

धनु

आप जॉब में सफल नहीं हो पा रहे हैं। राशि स्वामी गुरु मेष में हैं। जॉब को और बेहतर करें जिससे जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।लव लाइफ में भी समय के अभाव को थोडा परेशान रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -किसी शिव मन्दिर में बेल का पेड़ लगाएं। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -02 व 09

मकर

बिजनेस को लेकर तनाव रहेगा। जॉब वर्क को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। वाहन क्रय करने का विचार आएगा।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा आपको रोमांचित करेगी।

आज का उपाय --श्री सूक्तम का पाठ व तिल दान से व्यावसायिक लाभ होता है।

शुभ रंग --नीला व बैगनी।

शुभ अंक -07 व 09

कुम्भ

स्वास्थ्य बेहतर होगा।व्यावसायिक समस्याओं को हल करेंगे, बिजनेस वर्क को लेकर परेशान रह सकते हैं। जब भी आप प्रॉब्लम में हों पिता के सहयोग व आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रयास करें। जॉब वर्क खराब हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।।

आज का उपाय --शनि के बीज मंत्र का जप करें व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग-आसमानी व हरा।

शुभ अंक -03 व 06

मीन

बिजनेस में स्ट्रगल है । जॉब प्रोमोशन की बात अब पॉज़िटिव दिशा में पहुंचेगी। हेल्थ को लेकर भी थोड़ा तनाव रहेगा । लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे।लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें व अन्न का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article