राशिफल

31 March 2024, Aaj Ka Rashifal: मार्च का आखिरी दिन होगा इन राशियों के लिए खास, जानें सारी राशियों का हाल

31 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक बिजनेस में सफल हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

31 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): मार्च का आखिरी दिन मेष राशि के जातक के लिए सफलता लेकर आएगा। वहीं मिथुन राशि के लोगों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में कामयाबी मिल सकती है। तुला राशि के जातक को धन लाभ हो सकता है। मकर राशि के काम को लेकर चिंतित रहेंगे। कुंभ राशि के जातक का न्यू बिजनेस सफल रहेगा। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

जॉब में प्रोग्रेस को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी दूर होगी। छात्र सफल रहेंगे। न्यू बिजनेस डील लाभ देगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा ।

आज का उपाय -- श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें।सप्त अन्न का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग --लाल व सफेद।

आज का शुभ अंक -01 व 03

वृष

शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है।राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें । प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे । हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग --नीला व आसमानी ।

आज का शुभ अंक --03 व 09

मिथुन

आज का दिन बिजनेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा क्रोध व असत्य से बचें।

आज का उपाय --श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग -असमानी व नीला।

आज का शुभ अंक -04 व 06

कर्क

चन्द्रमा व मङ्गल अनुकूल हैं। गृह निर्माण में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। करियर में आपके लिए खुशखबरी रहेगी लेकिन टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। गुड़ दान करें।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 07

सिंह

पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव व डिनर पर जाएं। धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे । लीवर के पेशेन्ट सावधानी बरतें।

आज का उपाय --अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --02 व 03

कन्या

जॉब में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। राशि स्वामी बुध,शुक्र का मित्र व वाणी का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे।स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। योग करें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें । तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --नीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक -,05 व 06

तुला

जॉब व व्यवसाय में लाभान्वित होंगे । स्वास्थ्य को लेकर गम्भीर रहेंगे। धन प्राप्ति का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ऑफ़िस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --06 व 08

वृश्चिक

जॉब व व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी तुला या कर्क राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे लेकिन बीपी के पेशेन्ट सावधान रहें।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व पीला।

आज का शुभ अंक --05 व 07

धनु

धन का व्यय होगा।न्यू बिजनेस डील से बचिए।मानसिक असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।इस कार्य को करने कष्टों से मुक्ति मिलेगी। ऊनी वस्त्रो का दान भी करें।

शुभ अंक --06 व 08,

आज का शुभ रंग --नारंगी व हरा

मकर

जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ कष्ट देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ अंक -05 व 08।

आज का शुभ रंग -आसमानी व हरा

कुम्भ

बिजनेस व जॉब में सफलता मिलेगी। न्यू बिजनेस सफल रहेगा। जॉब से खुश रह सकते हैं। सिंह राशि के उच्चाधिकारियों की हेल्प सफलता देगी। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा।

आज का उपाय ---सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग --नीला व असमानी।

आज का शुभ अंक --05 व 06

मीन

आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे । बिज़नेस लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।आज का उपाय ---उड़द व तिल का दान करें।भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

शुभ रंग --नारंगी व सफेद।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article