31 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज मेष राशि वाले करियर को लेकर खुश रहेंगे। किसी नये दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। वृषभ राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मिथुन राशि के बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोग प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कर्क राशि वालों को नौकरी वर्क में लगातार मेहनत के बावजूद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है। लेकिन धैर्य रखें आगे सब अच्छा होगा। अब जानिए सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
आज का मेष राशिफल
जॉब व व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे बस थोड़ा वर्क लोड के टेंशन से बचें। जॉब से जुड़े लोग काम पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका परफार्मेंस भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में डिस्टेंस रहेगा।
आज का उपाय -शिव उपासना करें। किसी शिव मन्दिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -05 व 09
आज का वृषभ राशिफल
बिज़नेस में नवीन वर्क मिलने की सम्भावना है, इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। अपने कॅरियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के लिए व्यस्त रहेंगे। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -- भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -02 व 03
आज का मिथुन राशिफल
गृह निर्माण सम्बंधित कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोग प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। रियल स्टेट,कम्प्यूटर व गारमेंट्स इंडस्ट्री से जुड़े लोग सफल रहेंगे।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। कम्बल का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -01 व 03
आज का कर्क राशिफल
जॉब वर्क में लगातार मेहनत के बावजूद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है। कभी कभी प्रमोशन का विलम्ब होना परेशान करता है। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। सप्त अन्न का दान अवश्य करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
आज का सिंह राशिफल
आप बिज़नेस में कुछ नवीन कार्यों को लेकर तनाव में रह सकते हैं। टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में परिश्रम करें। छात्रों, सफलता आपके आत्मबल को बढ़ाता है।
आज का उपाय --तिल व गुड़ का दान माघ माह में श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
शुभ अंक -01 व 02।
शुभ रंग - सफेद व पीला
आज का कन्या राशिफल
छात्र करियर के प्रति गम्भीर रहें। अपने निहित कोर्स का अध्ययन बहुत ही गम्भीरता व मेहनत से करें। जॉब में भी अपने कार्य के प्रति लापरवाही मत हो। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं, समर्पण से करें। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा।
आज का उपाय - आर्थिक लाभ के लिए माघ माह में तिल, गुड़ व अन्न का दान करें।
शुभ अंक - 03 व 08।
शुभ रंग - पीला व नारंगी
आज का तुला राशिफल
संतान के विवाह का मामला कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब में परिवर्तन के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा।
आज का उपाय -- विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान अनन्त पुण्यदायी है।
शुभ रंग -सफेद व लाल।
शुभ अंक -05 व 08
आज का वृश्चिक राशिफल
रुके धन के आगमन से खुश रहेंगे। जॉब में प्रमोशन के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। कर्क व मेष राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --चावल व शक्कर का दान करें।
शुभ रंग-लाल व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 08
आज का धनु राशिफल
छात्र अपने डिसीजन मेकिंग पावर को और बेहतर करें। बिज़नेस को लेकर सीरियस रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। ऑफिस में वाद विवाद से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आंनद देगी।
आज का उपाय -- गेंहू व गुड़ का दान करें। श्री कृष्ण उपासना करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 08
आज का मकर राशिफल
बिजनेस में धैर्य बहुत जरूरी है। छात्र स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें, सफल रहेंगे। धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा लेकिन बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें।
आज का उपाय --शिव उपासना करें।किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
शुभ अंक -04 व 07।
शुभ रंग -नीला व हरा
आज का कुंभ राशिफल
बिजनेसमैन सफल रहेंगे। सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे। जॉब में वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। किसी शिव मन्दिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
आज का मीन राशिफल
जॉब में नवीन पोस्ट मिलने के संयोग बनेंगे।कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय को सही दिशा देंगे। जॉब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन में लव पार्टनर से असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। कम्बल व तिल के लडू का दान करें।
शुभ अंक -01 व 02।
आज का शुभ रंग -लाल व सफेद।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
