राशिफल

30 October Horoscope: इन 5 राशि वालों पर बरसेगी किस्मत, पढ़ें 30 अक्टूबर का राशिफल

30 October Horoscope: 30 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शानदार तो कुछ के लिए ध्यान देने वाला है। आपके लिए यह दिन कैसा रहेगा, इसकी सटीक जानकारी आज के राशिफल से आपको मिल सकती है। आइए आज के राशिफल से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Image

30 October Horoscope

30 October Horoscope: आज श्रवण नक्षत्र है व चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व वृष राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व तुला राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आज गुरुवार है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान की अनंत महिमा है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं —

मेष

कर्क के गुरु व दशम श्रवण नक्षत्र का चन्द्रमा का गोचर धन आगमन में लाभ देंगे। किसी भी समस्या का समाधान बड़े भाई की राय से करें। चन्द्रमा मन विचलित कर सकता है, ध्यान व योग करें। बिजनेस में अपने परफॉर्मेंस से आप खुश रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे।

शुभ रंग – पीला व नारंगी रंग शुभ है।

आज का उपाय – तिल का दान करें। गाय को गुड़ खिलाइए।

भाग्य प्रतिशत – 55%

वृष

चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। शुक्र-चन्द्रमा युवाओं को प्रेम में सफलता देगा। शनि एकादश भाव में व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मीन के शनि गोचर के कारण परिवार में विवाद हो सकता है।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करना मंगलकारी है।

शुभ रंग – नीला व हरा रंग शुभ है।

भाग्य प्रतिशत – 65%

मिथुन

अष्टम भाव में गोचररत चन्द्रमा स्वास्थ्य समस्या दे सकता है। शुक्र आईटी व बैंकिंग करियर में प्रगति देंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। कुछ पुरानी समस्याओं का निदान हो सकता है। राशि स्वामी बुध वाणी से लाभ देंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

आज का उपाय – बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ व उड़द का दान करें।

शुभ रंग – हरा व बैंगनी।

भाग्य प्रतिशत – 65%

कर्क

राशि स्वामी चन्द्रमा सप्तम होकर व्यवसाय में सफलता देंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न रहेंगे। सूर्य कोई रुका हुआ सरकारी कार्य पूर्ण करेंगे। मैनेजमेंट स्किल से बिजनेस सफल रहेगा। गुरु व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।

आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग – पीला व लाल।

भाग्य प्रतिशत – 65%

सिंह

आज का श्रवण का चन्द्रमा आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। कोई नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सूर्य राजनीति व प्रशासन के कारक ग्रह हैं। मंगल आत्मबल है। आप कई रुके कार्य आज पूर्ण करेंगे।

शुभ रंग – लाल व पीला रंग शुभ है।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

भाग्य प्रतिशत – 65%

कन्या

पंचम चन्द्रमा संतान व शिक्षा में सफलता देंगे। बिजनेस कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र मीडिया, फिल्म व बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु व पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रह्म शिव जी की पूजा करते रहें। वाणी की शुचिता बनाए रखें। भाई से मतभेद मत करें।

शुभ रंग – बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

आज का उपाय – कंबल का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत – 65%

तुला

सूर्य अभी इसी राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं। पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। चन्द्रमा मन को धर्म व आध्यात्मिक विचारों की तरफ मोड़ेंगे।

शुभ रंग – नीला व बैंगनी रंग शुभ है।

आज का उपाय – उड़द व तिल का दान लाभदायी रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत – 65%

वृश्चिक

सूर्य व चन्द्रमा आत्मा व मन के कारक ग्रह हैं। आज जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। बड़े भाई के आशीर्वाद की शुभता प्राप्त करें। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। लव लाइफ विवाह में बदल सकता है। शुक्र व चन्द्रमा का गोचर प्रेम जीवन को बेहतर करेंगे।

आज का उपाय – गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

शुभ रंग – लाल व पीला।

भाग्य प्रतिशत – 70%

धनु

आज अष्टम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। सूर्य इसी राशि से व्यय भाव में व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। करियर में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय – शिव उपासना करें। मूंग व चावल का दान करें।

शुभ रंग – पीला व लाल।

भाग्य प्रतिशत – 65%

मकर

बुध व शनि पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चन्द्रमा इसी राशि में व शनि इसी राशि से तृतीय हैं। चन्द्र व बुध का गोचर बिजनेस में लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।

आज का उपाय – मूंग व उड़द का दान करें। हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

शुभ रंग – नीला व हरा।

भाग्य प्रतिशत – 70%

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article