राशिफल

30 January 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन राशि के लोग आज खूब कमाएंगे पैसा, यहां जानें आज का राशिफल

30 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक को जॉब में प्रोमोशन मिल सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

30 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक को जॉब में प्रोमोशन मिल सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। आज के दिन सिंह राशि के जातक को दोस्तों का साथ मिल सकता है। मकर राशि के जातक को जॉब पोजिशन पहले से बेहतर होगी। मीन राशि के जातक को करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे । आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल

मेष

मङ्गल व चन्द्रमा गोचर आज नई बिजनेस की प्लाननिंग में सहयोग देंगे। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग में बाधाओं का सामना करना होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे,असत्य से बचना आपके लिए हितकर रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें।

आज का उपाय--श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।कम्बल का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --लाल व पीला

आज का शुभ अंक -01 व 02

वृष

बिजनेस में कार्यस्थल पर इधर उधर की बातों का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --गाय को पालक खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --01 व 03

मिथुन

बुध व शुक्र आईटी व बैंकिंग जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --लाल व बैगनी।

आज का शुभ अंक --02 व 05

कर्क

स्टूडेंट्स दशम गुरु का लाभ प्राप्त करेंगे। बहुत दिनों से लगातार प्रयास करने के बाद अब सफलता मिल रही है। आईटी व बैंकिंग जॉब के लोग यदि चाहें तो परिवर्तन पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।

आज का उपाय ---शिव उपासना जरूरी है। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

शुभ रंग --हरा व नीला

आज का शुभ अंक --03 व 06

सिंह

मित्रों की सहायता से व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी। मङ्गल अनुकूल है। आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं ।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।व्यवसाय को सही दिशा दें।

आज का उपाय -- श्री सूक्त में ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

आज का शुभ अंक --05 व 08

कन्या

बुध व शुक्र अनुकूल हैं। आपको अपने व्यवसाय में उतार चढ़ाव को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। योजनाओं को टालें मत। समय पर सही कार्य करें।यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।बैंकिंग व मीडिया से जुड़े जातकों का कॅरियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय --शिवलिंग को बेल पत्र व जल अर्पित करें।तिल व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व असमानी।

आज का शुभ अंक --04 व 07

तुला

राशि स्वामी शुक्र व बुध अनुकूल हैं। जॉब में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी । बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। उच्चाधिकारियों के गुड बिहैव से खुश रहेंगे।

आज का उपाय --घर के मंदिर में शिवलिंग का कुशोदक से रुद्राभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक --04 व 07

वृश्चिक

मङ्गल व चन्द्रमा बिजनेस बेहतर करेगा,न्यू वर्क को और स्ट्रांग करें। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।

आज का उपाय --ऊनी वस्त्रों का दान करें।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक --05 व 08

आज का शुभ रंग -पीला व सफेद

धनु

रुके धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय को और बेहतर करें। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।आ

ज का उपाय--सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।अन्न दान करते रहें।

शुभ अंक --03 व 09

आज का शुभ रंग --बैगनी व नारंगी

मकर

जॉब पोजिशन पहले से बेहतर होगी।आप सँघर्ष से निखरने वाले व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी । मङ्गल के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग --नीला व बैगनी।

आज का शुभ अंक --05 व 06

कुम्भ

आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। छात्र करियर में उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व सप्त अन्न दान करें।

शुभ अंक --05 व 08।

आज का शुभ रंग -आसमानी व हरा

मीन

गुरु द्वितीय शुभ हैं लेकिन जॉब को लेकर परिवर्तन के विचार में रह सकते हैं । करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके परिवार का बहुत योगदान रहेगा । बिजनेस में सफल रहेंगे। लव लाइफ में लंबी यात्रा संभावित है।

आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड के पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग --लाल व सफेद।

आज का शुभ अंक --02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article