राशिफल

3 February 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन राशि वालों को मिल सकता है करियर में लाभ, जानिए सारी राशियों का हाल

3 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं बांकि सारी राशियों का हाल क्या रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

3 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): शनिवार के दिन राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक का दिन शुभ रहने वाला है। मिथुन राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। कन्या राशि के जातक को धन की प्राप्ति हो सकती है दूसरी तरफ वृश्चिक वालों को मन किसी काम के कारण परेशान रह सकता है। कुंभ राशि के जातक अपने काम में परिवर्तन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल के बारे में। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

3 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल)

मेष

छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। समय सफलता का है।धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय ---श्री कृष्ण जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला

शुभ अंक --01 व 02

वृष

करियर में चेंज की सम्भावना है।ऑफिस में विवादों से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला

शुभ अंक --04 व 08

मिथुन

आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय ---श्री विष्णु जी की उपासना करें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी ।

शुभ अंक --05 व 07

कर्क

आज का दिन संघर्षमय हैं । बिजनेस में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी प्रयास जारी रखें। आज जमीन क्रय करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं । उड़द व तिल का दान करें।।

शुभ रंग ---सफेद व पीला।

आज का शुभ अंक --04 व 08

सिंह

आप न्यू बिज़नेस डील को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। परिवार के विकास हेतु कार्य करें। स्टूडेंट्स को कॅरियर में सफलता मिलेगी। नित नई सफलताएं आपका आत्मबल बढ़ाएंगी।

आज का उपाय ---तिल व चावल का दान आज का श्रेष्ठ दान है। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।।

आज का शुभ अंक--02 व 09

कन्या

आप बहुत अच्छे स्टूडेंट हैं लेकिन परिश्रम करना होगा। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे।जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।

आज का उपाय ---पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।मसूर की दाल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला ।

आज का शुभ अंक --05 व 08

तुला

बैंकिंग व टीचिंग जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बिजनेस में संघर्ष है।लव लाइफ विवाद में रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य से बचें।

आज का उपाय --श्री विष्णु जी की उपासना करें।। मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक ---04 व 07

वृश्चिक

धार्मिक यात्रा व अनुष्ठान से मन परेशान रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय -- श्री गणेश उपासना करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग --लाल व पीला ।

आज का शुभ अंक --04 व 06

धनु

राशि स्वामी गुरु के पंचम गोचर का सहयोग छात्रों को रहेगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।

शुभ रंग --पीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --03 व 09

मकर

जाँब में संघर्ष है,बिजनेस का वातावरण पहले से बेहतर होगा।आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।उड़द का दान सहायक है।

शुभ अंक -नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक -07 व 09

कुम्भ

जॉब में पद परिवर्तन कर सकते हैं। समस्याओं को हल करें।बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व केतु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं।पिता का स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है।

आज का उपाय --शिवलिंग का दुग्ध व शहद से जलाभिषेक करें।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक --02 व 03

मीन

व्यवसाय में मीटिंग व किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। सकारात्मक सोच ही सफलतम दिशा में ले जाएगी।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा।

आज का उपाय ---तुलसी दल मन्दिर में भगवान विष्णु को अर्पित करके ही घर के बाहर निकलें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। चावल का दान सहायक है।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article