राशिफल

3 April 2024, Aaj Ka Rashifal: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए होगा खास, जानें सारी राशियों का हाल

3 April 2024, Aaj Ka Rashifal(आज का राशिफल):आज के दिन मेष राशि के जातक को काम में तरक्की मिलेगी। वहीं सिंह राशि के जातक बिजनेस में सफलता हासिल कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते है क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

3 April 2024, Aaj Ka Rashifal(आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को काम में तरक्की मिलेगी। वहीं सिंह राशि के जातक बिजनेस में सफलता हासिल कर सकते हैं। ग्रहों की चाल में कन्या राशि के जातक के छात्रों को सफलता मिल सकती है। वहीं धनु राशि के जातक को मानसिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मीन राशि के जातक बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष

आज व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे । स्टूडेंट्स करियर में प्रोग्रेस के लिए परफॉर्मेंस बेहतर करें।युवा लव लाइफ में टेंशन से बचें,आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में असत्य व अविश्वास का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ व फलों दान करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

शुभ अंक -02 व 03

वृष

व्यवसाय में कुछ परेशानी संभावित है ,विवाद की सम्भावना है। जॉब में भी कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका संवाद हो सकता है।क्रोध पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ बहुत माधुर्य रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें।मसूर की दाल का दान करे।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --04 व 07

मिथुन

व्यवसाय के लिए कोई नए प्रोजेक्ट का समावेश होने वाला है। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। टाइम की कमी बनी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।फलों का दान लाभ करेगा।

शुभ रंग --आसमानी व नीला।

शुभ अंक -01 व 03

कर्क

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट से सम्बंधित कार्यों में प्रयासरत हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस से सफलता मिल रही है। फ़िल्म ,बैंकिंग व मीडिया के लोग जॉब परिवर्तन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय --श्री सूक्तम का पाठ करें।मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --पीला व सफेद ।

शुभ अंक -पीला व सफेद

सिंह

बिज़नेस में किसी विशेष उपलब्धि को लेकर खुश रहेंगे तथा बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति से अति प्रसन्नता मिलेगी। छात्र सफल रहेंगे ।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय -- श्री विष्णु उपासना करें व सप्त अन्न का दान आज सबसे श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना भी करें।

शुभ रंग -हरा व नारंगी।

शुभ अंक --03 व 09 ।

शुभ रंग --लाल व पीला

कन्या

जॉब में आपकी कार्यशैली सबको चमत्कृत कर देती है।छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। कुशल वाक शैली आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग --आसमानी व नीला।

शुभ अंक --07 व 08

तुला

जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। नवीन पद को लेकर खुशी रहेगी।लव लाइफ को लेकर आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच से भर देगी। स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता है।

आज का उपाय --श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --04 व 08

वृश्चिक

स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। मङ्गल व गुरु व्यवसाय में लाभ दिलाता है। जॉब परिवर्तन का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी।

आज का उपाय --श्री किष्किंधाकांड का पाठ लाभप्रद रहेगा।हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

धनु

गुरु व चन्द्रमा सपोर्टिंग है। शुक्र व बुध का सहयोग व्यवसाय में लाभ देते हैं। स्टूडेंट्स एक समय में एक ही कार्य करें । आफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक परेशान रह सकते हैं। प्रेम में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें।

आज का उपाय --श्री कृष्ण करें।गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल

मकर

चतुर्थ गुरु घर परिवार के लिए मंगलमय है। लव लाइफ में इमोशन से बचना है। अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। परिवार में सबको सम्मान दें। हेल्थ में साइनस के पेशेन्ट सचेत रहें। लव लाइफ का

तनाव अब समाप्त होगा।

आज का उपाय --शिवलिंग को गंगा जल,कुशोदक ,दही व शहद अर्पित करें।राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग --हरा व बैगनी।

शुभ अंक --05 व 08

कुम्भ

बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व हरा ।

शुभ अंक -06 व 08

मीन

बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। जॉब वर्क में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।लव लाइफ को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे। प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। उदर विकार की संभावना है।

आज का उपाय --सप्त अन्न का दान कष्टों से मुक्ति देगा। शुभ रंग --लाल व सफेद।

शुभ अंक -01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article