राशिफल

28 March 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क समेत इन राशि वालों बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें सारी राशियों का हाल

28 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक की लव लाइफ में सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

28 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन मेष राशि के जातक के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में थोड़ा ध्यान देना होगा। सिंह राशि के जातक की लव लाइफ अच्छी रहेगी। तुला राशि के जातक काम में सफलता प्राप्त करेंगे। वहीं कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य में लीवर को लेकर परेशान रह सकते हैं। मीन राशि के जातक सेहत को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल मेष

मीडिया व फ़िल्म सेक्टर में जॉब करने वाले जातक सफल रहेंगे। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है, न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है।बेवजह यात्रा से बचें। लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति डेडिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय -- जॉब में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग -पीला व लाल ।

शुभ अंक--03 व 09

आज का राशिफल वृष

आज का दिन स्टूडेंट्स को न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है।बेवजह के विवादों से बचें।। आपके किसी स्टाफ से ही आपका बहस हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद होगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें।फलों का दान हितकर है।

शुभ अंक --04 व 08

आज का राशिफल मिथुन

आज का दिन जॉब करने वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिज़नेस में पेपर वर्क के प्रति बहुत ही गम्भीर रहें। व्यवसाय के दृष्टि से कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय--श्री अरण्यकांड का पाठ व शुक्र के द्रव्य शक्कर का दान करें।

शुभ अंक --05 व 07

शुभ रंग --बैगनी व सफेद

आज का राशिफल कर्क

जॉब में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। मित्रों के सपोर्ट से भविष्य में बेहतर परिणाम आ सके।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी। व्यवसाय बेहतर रहेगा।

आज का उपाय ---सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --03 व 09

आज का राशिफल सिंह

सूर्य सफलता देंगे। करियर में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब अब नई मंजिल की तरफ बढ़ रही है। मित्रों का सहायता का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।युवा प्यार में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करें।

शुभ अंक --01 व 09 ।

शुभ रंग -पीला व गुलाबी

आज का राशिफल कन्या

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।व्यवसाय में उन्नन्ति है। प्रत्येक कार्य पूर्ण समर्पण से करें।इससे प्रोग्रेस के चांसेज बनते हैं। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बिजनेस में सफल रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व सफेद।

शुभ अंक--07

आज का राशिफल तुला

जॉब में सफलता है । आपकी बिजनेस वर्क शैली बहुत ही अट्रैक्टिव रहेगी।न्यू पार्टनरशिप डील से बचें। लव लाइफ मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भावुकता से बचना होगा ,यह किसी भी रिश्ते के लिए हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग-बैगनी व हरा।

शुभ अंक --05 व 08

आज का राशिफल वृश्चिक

चन्द्रमा व गुरु अनुकूल हैं। व्यवसाय को लेकर मन खुश रहेगा ।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।स्वास्थ्य सुख में उदर विकार से परेशानी है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मङ्गल लीवर प्रॉब्लम दे सकता है।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। गुरु व पिता के का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग--नारंगी व सफेद।

शुभ अंक-01 व 09

आज का राशिफल धनु

आप जॉब में मनोवांछित सफल नहीं हो पा रहे हैं।राशि स्वामी गुरु व मित्र ग्रह सूर्य जो कि चतुर्थ गोचर रत है, को और बेहतर करें जिससे जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। पारिवारिक लाइफ में भी समय के अभाव को थोडा परेशान रहेंगे।हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -03 व 09

आज का राशिफल मकर

बिज़नेस वर्क की अधिकता से मानसिक तनाव रह सकता है।बड़े बिजनेस वर्क को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा आपको रोमांचित करेगी।

आज का उपाय --हनुमानचालीसा का 07 पाठ व तिल दान से स्वास्थ्य सुख में लाभ होता है।

शुभ रंग --हरा व बैगनी।

शुभ अंक -07 व 08

आज का राशिफल कुम्भ

बिजनेस में शनि प्रोग्रेस देंगे। जॉब सम्बंधित समस्याओं को हल करेंगे। स्वास्थ्य में लीवर को लेकर परेशान रह सकते हैं। जब भी आप प्रॉब्लम में हों पिता के सहयोग व आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।।

आज का उपाय -शुक्र व शनि के बीज मंत्र का जप करें व उड़द का दान करें।

शुभ रंग-आसमानी व सफेद।

शुभ अंक -06 व 09

आज का राशिफल मीन

जॉब में अब प्रोमोशन के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस की बात अब पॉज़िटिव दिशा में पहुंचेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा । लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें व तिल सहित सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article