राशिफल

28 January 2024, Aaj Ka Rashifal: जानें मेष, मिथुन, कन्या, कुंभ समेत सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

28 January 2024, Aaj Ka Rashifal: जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों का आज का राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 28 Jan 2024

28 January 2024, Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। मिथुन राशि वालों के जीवन में धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कर्क राशि वालों की लव लाइफ तनाव भरी रहेगी। अब जानिए आज का विस्तृत राशिफल।

आज का मेष राशिफल

करियर में सफलता का दिवस है। ऑफिस में छोटे मोटे संशय से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक --01 व 03।

शुभ रंग --पीला व नारंगी

आज का वृषभ राशिफल

आज का दिन जॉब में नव सफलताओं से भरे रहने का है। बिजनेस में मानसिक चिंता से बचें।ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक -03 व 07

आज का मिथुन राशिफल

धन का आगमन होने वाला है। धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक -03 व 09

आज का कर्क राशिफल

स्वास्थ्य कार्यों में अति व्यस्तता आपको परेशान कर सकता है। जॉब में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है। छात्रों को आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --02 व 09

आज का सिंह राशिफल

आप बिज़नेस में कुछ विशेष कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --सूर्य उपासना करते रहें। गायत्री मंत्र का मन ही मन जप करते रहें। सूर्य को जल दें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक --03 व 09

आज का कन्या राशिफल

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय --बुध से सम्बंधित द्रव्यों मूंग व हरे वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक --04 व 06

आज का तुला राशिफल

जॉब से थोड़ा परेशान रहेंगे। बिजनेस की इनकमिंग प्रॉफिट पोजिशन डिस्टर्ब रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करने के लिए श्री कृष्ण उपासना करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --- भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा मसूर का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --01 व 06

आज का वृश्चिक राशिफल

जॉब में प्रमोशन का प्रयास चलता रहेगा। धार्मिक कार्यों व मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व कम्बल का दान भी करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -03 व 08

आज का धनु राशिफल

स्टूडेंट्स में करियर के प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरु का आशीर्वाद लें। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

शुभ अंक -02 व 09

आज का मकर राशिफल

व्यवसाय वृद्धि का समय अनुकूल रहेगा। आप आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय --अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -02 व 04

आज का कुंभ राशिफल

जॉब में प्रसन्नता रहेगी। जॉब में परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें। बिजनेस से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब में केयरलेस एक्टिविटीज प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --05 व 08

आज का मीन राशिफल

व्यवसाय अब सार्थक दिशा में पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में थे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --कनकधारास्तोत्र तथा श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल का दान ऋणमुक्ति प्रदान करेगा।

शुभ रंग --लाल व भूरा।

शुभ अंक --01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article