राशिफल

27 March 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष सहित इन राशि वालो को रहना होगा सावधान, जानें सारी राशियों का हाल

27 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): बुधवार के दिन मेष राशि के जातक को थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक का रुका हुआ काम पूरा होगा। आइए यहां जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

27 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): ग्रहों की चाल के अनुसार आज के दिन मेष राशि के छात्र को तनाव झेलना पड़ सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक काम में प्रमोशन को लेकर खुश रहेंगे। सिंह राशि के जातक को सूर्य व गुरु शिक्षा में प्रोग्रेस व संतान को प्रगति देंगे। वहीं धनु राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान पूरे कर सकते हैं। कुंभ राशि के जातक की सेहत को लेकर चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

जॉब के लिए युवा लड़के नित नए सपने बुनते हैं। समय बेहतर है। करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। छात्र स्टडी में तनाव से बचें। बिजनेस में कार्य बेहतर रहेगा । जॉब में प्रोग्रेस है।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ अंक -05 व 07 ।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

वृष

जॉब पोजीशन बेहतर होगी। करियर में बहुत ज्यादा वर्क लोड के टेंशन से बचें। ऑफिस में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं,आपके अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है।क्रोध पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों व पर्सनल रिलेशन को लेकर परेशान रह सकते हैं।

आज का उपाय -उड़द का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

मिथुन

जॉब प्रोमोशन को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन आफिस के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --चांदी का चन्द्रमा मन्दिर में दान करें।युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ अंक -02 व 03।

शुभ रंग -सफेद व बैगनी

कर्क

मङ्गल व शुक्र अनुकूल हैं। बिजनेस में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट पढ़ाई के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय --चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 02

सिंह

सूर्य व गुरु शिक्षा में प्रोग्रेस व संतान को प्रगति देंगे। जॉब में गुरु व चन्द्रमा की सहायता से सफलता मिलेगी। जॉब में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। योग व ध्यान करें।

आज का उपाय --श्री विष्णु उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -02 व 06

कन्या

जॉब में बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बहुत जल्द धार्मिक यात्रा की प्लानिंग करेंगे। पॉलिटिकल फील्ड के लिए समय अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या पिता से शेयर करें। बड़े भाई का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -05 व 07

तुला

बिजनेस में नवीन अनुबंध की संभावनाएं बन सकती हैं। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी क्रमबद्व तरीके से करनी होगी। धार्मिक यात्रा अच्छी रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग हार्ट के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। बहुत ज्यादा तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।

आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ प्रत्येक समस्याओं का समाधान कर सकता है।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -04 व 08

वृश्चिक

न्यू बिज़नेस डील को लेकर चली आ रही कुछ संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। जॉब के प्रोमोशन में एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में चन्द्रमा श्वांस विकार दे सकता है।

आज का उपाय -पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -06 व 07

धनु

गुरु व चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सफल करेंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर आपका प्रयास अब और बेहतर रहेगा।स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल करें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को एक नई दिशा देंगे। किसी पुराने मित्र के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी।

आज का उपाय -तिल दान करने से कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -02 व 09

मकर

करियर को पहले से बेहतर करेंगे। आध्यात्मिक विचार से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।ऑफिस में अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में करें।

आज का उपाय -उड़द का दान करें।शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -01 व 03

कुम्भ

शनि व चन्द्रमा अनुकूल हैं। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही प्रॉब्लम अब समाप्त हो सकती है।बिजनेस समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक वर्क करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक -04 व 07।

शुभ रंग -हरा व सफेद

मीन

मङ्गल व शुक्र अनुकूल हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब में जल्द बड़ी सफ़लता पा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।परिवार का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। चन्द्रमा कफ जनित रोग दे सकता है।

आज का उपाय - मूंग का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग -नारंगी व हरा।

शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article