राशिफल

27 June 2025 Rashifal: मेष वालों को होगी रुके धन की प्राप्ति, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

27 June 2025 Rashifal (​​आज का राशिफल 27 जून 2025): राशिफल के अनुसार आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बिजनेस में सफलता का दिन हो सकता है। वृष वाले लोगों के लिए जाँब में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। हालांकि लव लाइफ में इमोशन से बचना होगा.. अगर आप भी अपने पूरे दिन का हाल जानना चाहते हैं तो यहां से राशिफल पढ़ सकते हैं।

Image

राशिफल 27 जून 2025

27 June 2025 Rashifal (आज का राशिफल 27 जून 2025): राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। मेष राशि वाले जातक आज के दिन किसी कार्य को टालें मत , वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। वृष वाले धन व्यय पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। कन्या राशि वाले लोगों को बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा वहीं लव लाइफ भी बेहतर रहेगी। धनु का शुभ रंग -- सफेद व बैगनी है। मीन वालों के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान लाभ करेगा। यहां से पढ़ें 12 राशियों का पूरा राशिफल-

Aaj Ka Rashifal 27 June 2025 In Hindi, आज का राशिफल 27 जून 2025

मेष - चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। सूर्य तृतीय भाव में हैं। बिजनेस में सफलता का दिवस है। ऑफिस में विवादों से बचना होगा। रुके धन की प्राप्ति बहुत महत्वपूर्ण है। किसी कार्य को टालें मत , वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ अंक --01 व 02। शुभ रंग --लाल व पीला

वृष- सूर्य द्वितीय , चन्द्रमा तृतीय व गुरु इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं। सूर्य मिथुन में है। जाँब में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। लव लाइफ में इमोशन से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। धन व्यय पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें। शुभ रंग -बैगनी व नीला। शुभ अंक -04 व 06

मिथुन--द्वितीय चन्द्रमा, मीन का शनि व इस भाव के गुरु जाँब में लाभ तथा बिजनेस पार्टनरशिप भाव को स्ट्रांग करेंगे। आज किसी प्रिय मित्र का आगमन होने वाला है। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व तिल दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला। शुभ अंक -05 व 08

कर्क- सूर्य- गुरु द्वादश व इस राशि में गोचर करते चंन्द्रमा शुभ हैं। शुक्र बिजनेस अब बेहतर कर सकता है। अभी कॅरियर में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। जाँब प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।मूंग का दान करें। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक --01 व 02

सिंह- सूर्य एकादश , द्वादश चन्द्रमा का मङ्गलमय गोचर सुंदर व शुभ फल प्रदान करेंगे। जाँब में कोई रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी, पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करते रहें। गुड़ व मसूर का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व हरा। शुभ अंक --02व 03

कन्या- सूर्य दशम,चन्द्रमा एकादश व शनि सप्तम गोचर करके घर-परिवार के लिए मङ्गलमय हैं। बिजनेस में गुरु व मङ्गल नवीन अवसरों की प्राप्ति का सौभाग्य दिलवा सकते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक सतसंग से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -राहु से सम्बंधित द्रव्यों तिल व उड़द इत्यादि का दान करें। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ पुण्यदायी है। शुभ रंग --नीला व आसमानी। शुभ अंक --04 व 06

तुला-सूर्य नवम व दशम चन्द्रमा प्रत्येक कार्यों के लिए शुभ है। शुक्र व गुरु गोचर मङ्गलमय है। चन्द्रमा व शनि बिजनेस व हेल्थ में लाभ करेगा। बिजनेस में पोजिशन बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। इमोशन को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें तथा गुड़ व गेंहू का दान करें। शुभ रंग --सफेद व नीला । शुभ अंक --04 व 07

वृश्चिक;-सूर्य अष्टम, पँचम शनि तथा नवम चन्द्रमा बिजनेस के लिए शुभ रहेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस है। जाँब में पोस्ट चेंज का प्रयास सफल रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सप्त अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। पीले वस्त्रों का दान भी करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -04 व 06

धनु- सूर्य सप्तम,तृतीय अष्टम -चन्द्रमा कॅरियर में प्रोग्रेस देंगे। इस राशि के जातक अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। किसी संत के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगी। आज का उपाय -हनुमान बाहुकक का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। गेंहू का दान करें। शुभ रंग --सफेद व बैगनी। शुभ अंक -03 व 08

मकर-सूर्य खष्ठम, तृतीय शनि व चन्द्रमा कर्क में रहकर जाँब व कॅरियर के लिए शुभ फल दे सकते हैं। बिजनेस प्रोग्रेस अनुकूल रहेगा। आप आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। जमीन या मकान क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।गुड़ का दान करें। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक -05 व 06

कुम्भ- चन्द्रमा खष्ठम व शनि द्वितीय रहेंगे। चन्द्रमा कर्क का होकर इसी राशि में जाँब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा से खुश रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व फलों का दान करते रहें। शुभ रंग --आसमानी व नीला। शुभ अंक --05 व 08

मीन- सूर्य -गुरु इसी राशि से चतुर्थ भाव में व शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा पँचम है। स्टूडेंट्स का कॅरियर अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगा । जाँब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस पद्धति को सही दिशा देंगे। मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान लाभ करेगा। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article