राशिफल

27 January 2024, Aaj Ka Rashifal: आज मेष, मिथुन, तुला समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

27 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सफलता भरा साबित होगा। करियर के मार्ग में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल यहां।

Image

Aaj Ka Rashifal 27 January 2024 In Hindi

27 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज मेष राशि वालों को प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। वृषभ राशि वालों को नौकरी में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि के जो जातक रियल स्टेट में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए दिन अच्छा है। कर्क राशि वालों की लव लाइफ में तनाव रह सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अब जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

आज का मेष राशिफल

बैंकिंग, मीडिया व आईटी जॉब के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। करियर के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें।धार्मिक यात्रा खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रमोशन में सफलता मिलेगी।पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।

आज का उपाय - श्री गणेश जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग - पीला व लाल।

आज का शुभ अंक - 01 व 09

आज का वृषभ राशिफल

आज जॉब में विवाद की सम्भावना है। क्रोध का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --नीला व सफेद

आज का मिथुन राशिफल

आज का दिन बिज़नेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर बिज़नेस डील को हाथ से जाने मत दें। यदि आप रियल स्टेट में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं सुदूर यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। अनार व कम्बल का दान करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक --01 व 03

आज का कर्क राशिफल

आज आप परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिज़नेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब में पद परिवर्तन का प्रयास करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।

आज का उपाय --श्री सूक्तम का पाठ करें। ऊनी वस्त्रों का दान फलदायी है।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक -02 व 04

आज का सिंह राशिफल

आप जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। प्रमोशन वर्क में किसी कर्क या मीन राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें।आज का उपाय --श्री किष्किंधाकांड का पाठ करें। कम्बल व गुड़ का दान भी करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --04 व 07

आज का कन्या राशिफल

बिजनेस में परेशानी को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। अग्रिम व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में नेत्र से कष्ट रहेगा। आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक --05 व 06

आज का तुला राशिफल

जॉब में नवीन जगह की तलाश करेंगे। संतान के करियर को लेकर प्रयास को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। बिजनेस में सफलता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --घर के मंदिर में विष्णु जी का उपासना करके प्रसाद अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --01 व 03

आज का वृश्चिक राशिफल

धन का आगमन होगा। जॉब व बिजनेस में संघर्ष रहेगा। पॉवर सेक्टर व बैंकिंग शेयर में निवेश कर सकते हैं। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। उड़द का दान करें।

आज का शुभ अंक --06 व 08

आज का धनु राशिफल

जॉब में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वर्क को बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर कभी कभी मानसिक तनाव में रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय ---पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तिल व चावल का दान उत्तम फलदायी है।

शुभ रंग --पीला व लाल।

आज का शुभ अंक --02 व 09

आज का मकर राशिफल

स्टूडेंट्स के करियर में उनकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी।

आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें, आर्थिक लाभ होगा।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --04 व 07

आज का कुंभ राशिफल

आप बिज़नेस को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय --प्रभु विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ व चावल का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

आज का शुभ अंक -01 व 02

आज का मीन राशिफल

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा।लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य विष्णु जी की उपासना करते रहें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article