26 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): 26 जनवरी के दिन मेष राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक अपना रूका हुआ काम पूरा सकते हैं। ग्रहों की चाल के अनुसार कर्क राशि के जातक अपने काम में परिवर्तन कर सकते हैं। सिंह राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। धनु राशि के जातक अपने बिजनेस को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहेंगे। मीन राशि के जातक को काम में सफलता मिलेगी। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
आज का दिवस धार्मिक यात्राओं का है। ऑफिस में ज्यादा विवादों से बचें। आपका करियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा ।
आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें।कम्बल दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक --02 व 09
वृष
आज का दिन बिजनेस में नवीन सम्भावनाओं का है। न्यू डील से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें।किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।-स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें।ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --04 व 08
मिथुन
आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ धार्मिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक -04 व 06
कर्क
जॉब परिवर्तन को लेकर उत्साहित रहेंगे।बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र अग्रिम शिक्षा में बेहतर परिणाम पाएंगे।पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक --02 व 06
सिंह
बिजनेस में किसी विशेष वर्क को लेकर प्रयासरत रहेंगे।मित्रों की सहायता मिलेगी। जॉब वर्क को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। लव लाइफ को लेकर तनाव मत लें।
आज का उपाय ---सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक --04 व 08
कन्या
बिजनेस में आप कभी कभी किसी विशेष कार्य निर्णय को लेकर असमंजस में रहते हैं।वर्क व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। आईटी व बैंकिंग जॉब के लोग कॅरियर को नयी दिशा देंगे। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें व अन्न तथा फलों का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक-02 व 09
तुला
आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे।स्टूडेंट्स मेहनत करें । यात्रा सुखद रहेगी।परिवार संग धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी व शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा।लव लाइफ में सायंकाल डिनर पर रहेंगे।
आज का उपाय ---- सुंदरकांड का पाठ करें।कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक --03 व 09
वृश्चिक
बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। घर धन धान्य से भरा रहेगा। जॉब प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में असत्य से बचें।
आज का उपाय --सूर्योपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य दोष दूर होता है।
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
आज का शुभ अंक --03 व 07
धनु
बिजनेस को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे।रुके हुए कार्यों को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा।स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी।अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें।हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग --पीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --03 व 09
मकर
पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगी। जॉब में वर्क बढ़ेगा, पद उन्नयन संभावित है। सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --04 व 08
कुम्भ
जाँब वर्क से बिजी रह सकते हैं । जॉब को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।खान पान पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।
आज का उपाय --भगवान विष्णु की उपासना करें। सप्त अन्न का दान श्रेयष्कर है।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --05 व 07
मीन
जॉब में आपकी पोजिशन सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। छात्र नित नयी सफलता को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा ।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।परिवार को लेकर टेंशन मत लें।
आज का उपाय --श्री सूक्तम का पाठ व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व सफेद।
आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
