राशिफल

25 March 2024, Aaj Ka Rashifal: होली के दिन इन राशियों पर बरसेगा खुशियों का रंग, जानें सारे राशियों का हाल

25 March 2024, Aaj Ka Rashifal: होली के दिन मेष राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को नये काम के अवसर मिल सकत हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

25 March 2024, Aaj Ka Rashifal: होली का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सबको होली के रंग में रंग दिया जाता है। होली के दिन मेष राशि के जातक लव लाइफ में तरक्की मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। आज के दिन कर्क राशि के जातक को नया काम मिल सकता है। सिंह राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

मङ्गल व इस राशि के गुरु अनुकूल हैं। आनन्द के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। जॉब में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। टीचिंग आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना व मसूर की दाल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग --पीला व नारंगी ।

आज का शुभ अंक --01 व 09

वृष

चन्द्रमा व गुरु अनुकूल हैं। जॉब एक टीम वर्क है।बिजनेस अनुबंध का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।वाणी पर नियंत्रण रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --01 व 09

मिथुन

चन्द्रमा व गुरु जॉब में नवीन अवसरों को देने वाला मंगलकारी व शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। बिजनेस में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।

आज का उपाय --श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --02 व 03

कर्क

राशि स्वामी चन्द्रमा व मङ्गल शुभ है। बिज़नेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है,जॉब को लेकर नया मोड़ आ सकता है। मेहनत सफल रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।गुड़ व अनार का दान फलदायी है।

शुभ रंग --लाल व सफेद।

आज का शुभ अंक -04 व 06

सिंह

स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे।मित्रों की सहायता मिलेगी। न्यू बिजनेस डील के लिए प्रयास सफल रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। क्रोध मत करें लें।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। अन्न व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व असमानी।

आज का शुभ अंक --03 व 05

कन्या

बिज़नेस में प्रोग्रेस व है। विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। सुदूर यात्रा की योजनाओं को टालें मत। चन्द्रमा व मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण करेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।

आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी की उपासना करें तथा उनको पीला वस्त्र व फल अर्पित करें,तिल का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।आज का

शुभ अंक --06 व 08

तुला

चन्द्रमा परिवार में कुछ नवीन कार्य प्रदान करने का प्रयास करेंगे। बिज़नेसमैन लाभान्वित होंगे।व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --03 व 09

वृश्चिक

मङ्गल व चन्द्रमा रियल स्टेट में लाभ कराएंगे। जॉब व बिजनेस में सफलता मिलेगी।ऑफिस वर्क को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर तनाव में रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

आज का शुभ अंक --06 व 08।

शुभ रंग -पीला व लाल

धनु

व्यावसायिक कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा,प्रयास को और बेहतर करें।धन के निवेश को लेकर खुश रहेंगे।व्यावसायिक सफलता से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। आज का उपाय --बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। उड़द का दान उत्तम फलदायी है।

शुभ रंग --बैगनी व लाल ।

आज का शुभ अंक --04 व 06

मकर

पारिवारिक कार्यों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। बीपी व शुगर के पेशेन्ट को खान पान के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।

आज का उपाय --भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग --आसमानी व बैगनी।

आज का शुभ अंक --05 व 06

कुम्भ

बिज़नेस को लेकर अब खुश रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय --श्री कृष्ण जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक -02 व 03

मीन

बिजनेस वर्क में बिजी रहेंगे। छात्र स्टडी को सही दिशा देंगे ।कॅरियर सफल रहेगा व जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में विवादों से बचें। थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय --हनुमान बाहुक के पाठ से दैहिक व दैविक समस्या का समाधान होगा । उड़द व गुड़ का दान करते रहें।

शुभ रंग --पीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article