25 June 2025 Rashifal (राशिफल 25 जून 2025): आज का दिन राशिफल अनुसार किन राशि जातकों के लिए कैसा गुजरने वाला है, यहां देखें - मेष वाले जातकों को आज करियर पर फोकस करना है, तो आज विष्णु जी की उपासना फलदायक हो सकती है। वहीं मिथुन वालों के लिए आज का दिन जाँब में प्रोमोशन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कन्या और तुला वाले जातकों की लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहने वाली है, यात्रा की प्लानिंग भी कर सकते हैं। कुंभ वालों को सेहत तो खानपान पर जोर देने की आवश्यकता है। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का राशिफल 25 जून 2025
मेष- आज अमावस्या के दिन सूर्य -चन्द्रमा व गुरु तीनों एकसाथ तृतीय गोचर में हैं। स्टूडेंट्स के कॅरियर में सफलता का समय है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा समय देने से बचें। आपका कॅरियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। आर्थिक प्रगति के लिए सुधार का समय है। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -लाल व पीला। आज का शुभ अंक --01 व 02
वृष- गुरु व सूर्य , चन्द्रमा के साथ तो इसी राशि से द्वितीय गोचर में शुभ हैं। जाँब में उन्नति की सम्भावना है। ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें, वाणी पर संयम रखें। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। चन्द्रमा द्वितीय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें। शुभ रंग --आसमानी व हरा।शुभ अंक --03 व 06
मिथुन- सूर्य , गुरु व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिन जाँब में प्रोमोशन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नया व्यावसयिक अनुबंध लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व गुड़ दान करें। शुभ रंग --आसमानी व सफेद। शुभ अंक -04 व 08
कर्क-नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। चन्द्रमा -सूर्य व्यय भाव में हैं। गुरु द्वादश व शनि मीन में हैं। कॅरियर में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जाँब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी। आज का उपाय --भगवान शिव जी के मंदिर जाएं। गुड़ व चावल का दान करें।शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक -04 व 08
सिंह ---राशि स्वामी सूर्य ,चन्द्रमा के साथ एकादश भाव में है। जाँब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है। आज का उपाय --तिल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक --02 व 09
कन्या-व्यवसाय में कोई नवीन कार्य आरम्भ करने सम्बंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। आज का उपाय --गुड़ व गेंहू का दान करें। अन्न दान करते रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक --03 व 07
तुला-चन्द्रमा -सूर्य नवम हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र कॅरियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा यात्रा से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक --05 व 09
वृश्चिक- राशि स्वामी मङ्गल दशम व चन्द्रमा अष्टम शुभ हैं। जाँब परिवर्तन सम्बंधित निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जाँब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग-सफेद व हरा शुभ अंक --01 व 09
धनु- गुरु , सूर्य व चन्द्रमा के साथ सप्तम चन्द्रमा हैं। बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस व कर्म में संलग्न रहेंगे। जाँब वर्क के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है। आज का उपाय --भगवान शिव को बेलपत्र व गंगाजल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग --सफेद व लाल। शुभ अंक --05 व 08
मकर-शनि तृतीय व चन्द्रमा , सूर्य के साथ मिथुन में हैं। जॉब व कॅरियर की स्थिति पहले से बेहतर होगा। आर्थिक लाभ संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु की पँचम स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। कहीं दूर धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा।ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07बार पाठ करें। फलों का दान फलदायी है। शुभ रंग --नीला व सफेद। शुभ अंक --05 व 06
कुम्भ - शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में है। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर में बेहतर परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। चन्द्रमा व सूर्य पँचम जाँब व कॅरियर में नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। विवाद हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - बैगनी व हरा। शुभ अंक --04 व 09
मीन- गुरु व चन्द्रमा चतुर्थ है।सूर्य व शनि भी इसी राशि में हैं। अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुँचेगी। जाँब में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी महान संत से मिलने के संयोग बन सकते हैं। आज का उपाय -----श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। आज का शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक --03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
