25 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): ज्योतिष अनुसार आज मेष राशि वालों को नौकरी में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वृषभ राशि के बिजनेस करने वाले जातकों को आज लाभ मिलेगा। मिथुन राशि वालों का अपने बॉस के साथ विवाद हो सकता है। कर्क राशि के लोग की स्थिति करियर में काफी अच्छी रहेगी। आपको नौकरी और बिजनेस दोनों में लाभ मिलेगा। अब जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
आज का राशिफल मेष
मित्रों सहित सुदूर यात्रा का विचार आ सकता है। जॉब में परिवर्तन के प्रति सजग रहें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव में रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --02 व 09
आज का राशिफल वृष
बिजनेस से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। यात्रा की सम्भावना है इस सम्बंध में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बाँस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक --01 व 02
आज का राशिफल मिथुन
आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। जॉब में भी यदि आप कुछ नया परिवर्तन चाहते हैं तो आज का दिन प्रयास के लिए अच्छा रहेगा। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -,02 व 03
आज का राशिफल कर्क
जॉब को लेकर स्थिति अब बहुत बेहतर रहेगी। बिजनेस में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है। लव लाइफ में मानसिक सामंजस्य व टाइम मैनेजमेंट बनाये रखें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पर्सनल लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। हेल्थ के प्रति सजग रहें।
आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें व गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग --सफेद व पीला।
शुभ अंक --02 व 09
आज का राशिफल सिंह
बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स करियर प्रगति की तरफ प्रयास करते रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है। पढ़ाई में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता को लेकर तनाव का परित्याग करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक -04 व 07
आज का राशिफल कन्या
बिजनेस में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। करियर के लिए और परिश्रम करना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। गृह निर्माण सम्बंधित कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -- भगवान शिव उपासना करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व नीला।
शुभ अंक -03 व 09
आज का राशिफल तुला
बिजनेस में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर आशावादी बनें। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -- मसूर व गुड़ का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक है।
शुभ रंग --नीला व आसमानी।
शुभ अंक --05 व 07
आज का राशिफल वृश्चिक
धन का आगमन होगा। जॉब में थोड़ा संघर्ष है। पॉवर सेक्टर व बैंकिंग के शेयर में निवेश करना लाभप्रद है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय --ऊनी वस्त्र का दान करें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --01 व 02
आज का राशिफल धनु
जॉब में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी।बिजनेस में किसी कार्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें।
आज का उपाय -- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
आज का राशिफल मकर
व्यवसाय को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच व अच्छे परफार्मेंस से ही करियर को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों सहित धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ पर ध्यान दें। आज का उपाय - जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु मेहनत के साथ अन्न दान भी करें। ऊनी वस्त्रों का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग --नीला व बैगनी।
शुभ अंक --04 व 06
आज का राशिफल कुंभ
जॉब में अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। जॉब में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग व उड़द का दान करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक --04 व 06
आज का राशिफल मीन
करियर में किसी निर्णय को लेकर उहापोह में रहेंगे। गृह निर्माण में रुके कार्यों में मित्रों के सपोर्ट में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। मृदुभाषिता करियर में व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए।
आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करें। जीवन में सफलता हेतु सुन्दरकाण्ड का नित्य पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग --हरा व सफेद।
शुभ अंक --01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
