राशिफल

22 October 2025 Numerology Prediction: जानिए कौन सी बर्थडेट्स वालों के लिए 22 अक्टूबर का दिन रहेगा लकी, पढ़ें आज का अंकज्योतिष भविष्यफल

22 October Numerology Prediction: 22 अक्टूबर बुधवार का दिन है। इस दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गोवर्धन पूजा का शुभ अवसर है। यह दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप अपने अंकज्योतिष भविष्यफल से पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी बर्थडेट की आवश्यकता होगी, तो आइए आपकी बर्थडेट से जानते हैं कि आज का दिन बुधवार आपके लिए कैसा रहने वाला है।

Image

22 अक्टूबर को अंकज्योतिष भविष्यफल

22 October Numerology Prediction: 22 अक्टूबर 2025, बुधवार का दिन, अंक ज्योतिष की दृष्टि से एक विशेष और शुभ अवसर है। आज का संयुक्त अंक 22 चंद्रमा से जुड़ा हुआ है, जो संघर्षपूर्ण लेकिन शुभ है। यह वैभव और प्रसिद्धि का कारक है। यह संयुक्त अंक एकल अंक 04 के समान कार्य करता है, जिसका स्वामी राहु है। 22-10-2025 का भाग्यांक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। शुक्र, शनि और राहु परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं।

भाग्यांक 05 बहन, वाणी, धर्म, आत्मबल और धैर्य का प्रतीक है। आज का दिन व्यवहारिकता, स्वतंत्रता और बौद्धिक प्रगति का मेल है। 22 अक्टूबर 2025 को संयुक्त अंक 22 (राहु प्रभाव) और भाग्यांक 05 (बुध प्रभाव) का संयोग बन रहा है। राहु संघर्ष के बाद वैभव देता है, जबकि बुध संवाद और बौद्धिक सफलता लाता है। यह संयोग नौकरी, व्यवसाय और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। चंद्रमा आध्यात्मिकता और गुरु प्रगति का प्रतीक है। श्री सूक्त का पाठ धन लाभ के लिए और कनकधारा स्तोत्र आर्थिक स्थिरता के लिए करें। आइए अंकज्योतिष भविष्यफल से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)

सूर्य, चंद्रमा और मित्र ग्रह गुरु का समर्थन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। भाग्यांक 05 और मूलांक 07 वाला व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। स्वास्थ्य में नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य उपासना करें।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)

नौकरी में उन्नति से प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 03 और 09 वाला व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हनुमान बाहुक का पाठ करें।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)

गुरु, चंद्रमा और मंगल का समर्थन है। आज का दिन नौकरी के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में नए उत्तरदायित्व के संकेत हैं। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है। मंगल से जुड़े द्रव्यों मसूर दाल और गुड़ का दान करें।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)

गुरु और चंद्रमा समर्थक हैं। आज व्यवसाय में बिजनेस डील से लाभ का संकेत है। नौकरी में मूलांक 05 और 08 वाले उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल और उड़द का दान करें।

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यांक 05 का स्वामी बुध और मित्र शुक्र व्यवसाय में लाभ देंगे। नौकरी में मूलांक 03 और 07 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)

आज नौकरी में प्रगति है। भाग्यांक 05 का स्वामी बुध और मूलांक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा प्रमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य में श्वास रोगी सावधानी बरतें।

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)

आज का भाग्यस्वामी बुध और मूलांक स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु और केतु नया अनुबंध दे सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन के प्रति आशान्वित रहें। स्वास्थ्य में श्वास रोगी सावधानी बरतें।

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)

आज का भाग्यस्वामी बुध और मूलांक स्वामी शनि है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। राहु और सूर्य नई बिजनेस डील दे सकते हैं। नौकरी में अति व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)

मंगल और बुध का समर्थन है। मूलांक स्वामी मंगल और भाग्यस्वामी बुध व्यवसाय को नई दिशा देंगे। नौकरी में मूलांक 05 और 09 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। स्वास्थ्य में चंद्रमा बेहतर करेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article