राशिफल

22 March 2024, Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों को मिल सकता है धन का लाभ, जानें सारी रशियों का हाल

22 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक तनाव में रह सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

22 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक तनाव में रह सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सिंह राशि के जातक को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कन्या राशि के जातक का रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। वहीं मीन राशि के जातक को मित्रों का साथ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का क्या रहने वाला है हाल।

मेष

आज का दिवस ख़ुशियों भरा रहेगा। जॉब में प्रोग्रेस है। सफलता के मार्ग में बाधाओं को लेकर तनाव में रहेंगे। जॉब मी प्रोमोशन में सफलता मिलेगी।पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।

आज का उपाय ---श्री गणेश जी की उपासना उनको दूर्वा अर्पित करें। उड़द का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग --पीला व सफेद ।

आज का शुभ अंक --01 व 03

वृष

आज जॉब में विवाद की सम्भावना है।अहंकार व क्रोध का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --05 व 08

मिथुन

छात्रों के करियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी ।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अनार का दान करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक --02 व 09

कर्क

चन्द्रमा व गुरु मङ्गलमय हैं।बिजनेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।सप्त अन्न का दान फलदायी है।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -05 व 08

सिंह

आप व्यवसाय में किसी कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे।बड़े भाई की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।वस्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें।तिल व उड़द का दान भी करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --05 व 08

कन्या

व्यवसाय को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है।अग्रिम बिजनेस योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको लाल वस्त्र अर्पित करें।। उड़द का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --04 व 07

तुला

बिजनेसमैन सफल करेंगे। पारिवारिक कार्य पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है,फिलहाल स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --घर के मंदिर में गणेश जी का पुजन करके दूर्वा व मोदक अर्पित करें।तिल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --01 व 02

वृश्चिक

मङ्गल व चन्द्रमा अनुकूल हैं। बिजनेस बेहतर रहेगा।रियल स्टेट में धन का निवेश करें।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -विष्णु जी की उपासना करें।।हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं।तिल का दान करें।

आज का शुभ अंक --04 व 05

धनु

बिजनेस में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। पॉलिटिक्स में अपने प्रभाव को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय ---गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।तिल व चावल का दान उत्तम फलदायी है।

शुभ रंग --पीला व नारंगी ।

आज का शुभ अंक --03 व 09

मकर

जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी।व्यवसाय बेहतर होगा।आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें ,आर्थिक लाभ होगा।।

शुभ रंग --सफेद व नीला।

आज का शुभ अंक --06 व 09

कुम्भ

आप जॉब को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में भी सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ व चावल का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व हरा।

आज का शुभ अंक -02 व 09

मीन

व्यवसाय को लेकर परेशान रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। आपके मित्रों का सहयोग रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे।छात्रों क कॅरियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। आज का उपाय --श्री अरण्यकांड के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें।

शुभ रंग --नारंगी व सफेद।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article