21 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। वहीं सिंह राशि के जातक को रोग से परेशानी हो सकती है। तुला राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। मकर राशि के पास धन का आगमन हो सकता है। मीन राशि के जातक के लोगों की लव लाइफ अच्छी चलेगी। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा करियर को नया विस्तार देंगे ।पढ़ाई पर ज्यादा ही समय दें। जॉब में किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए प्रयास करें। जॉब में परिवर्तन के लिए अब प्रयास करें।
आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं व तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
नवीन बिज़नेस प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है। करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र अपने स्टडी के प्रति सिंसियर रहेंगे।क्रोध पर संयम रखें।शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ में माधुर्यता देंगे।संतान की शिक्षा को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -- शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
शुभ अंक -01 व 02
मिथुन
आज व्यवसाय से सम्बंधित कुछ नवीन बड़ा कार्य होने वाला है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग-हरा व आसमानी।
शुभ अंक-03 व 04
कर्क
चन्द्रमा जॉब में सफलता देगा।प्रोमोशन का समय आ गया है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। कार्यों की अधिकता से मन का असंतुलन परेशान करता है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया टर्न आ सकता है। घर मे विवाह की बात चलेगी।
आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें।दीपदान अवश्य करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह
बिजनेस को लेकर नवीन प्रयास में लगे रहेंगे। विवाद किसी समस्या का समाधान नहीं करता।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें ।उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। हेल्थ में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय -तिल व मूंग का दान आज का श्रेष्ठ दान है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -03 व 09
कन्या
बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। बिजनेस में हर कार्य को को बहुत ही गम्भीरता से करें। जाॉब के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में लाभ संभावित है । न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा।एम बी ए व जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 08
तुला
राशि स्वामी शुक्र अनुकूल है। बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातकों को सफलता मिलेगी।मानसिक परेशानी कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब चेंज सम्बंधित निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।शुगर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा।
आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।
शुभ रंग ;नीला व आसमानी।
शुभ अंक -01 व 02
वृश्चिक
आर्थिक सफलता का सुख मिलेगा।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ आशंकाएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।पिता का सहयोग परिवार में आपके प्रति लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।मसूर का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
धनु
व्यवसाय को बेहतर करेंगे।राशि स्वामी गुरु बेहतर परिणाम देंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ ज्यादा इम्पार्टेंट है। बिजनेस वर्क में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से हर बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -0 3 व 09
मकर
कार्यों की अधिकता में मन का संतुलन बहुत जरूरी है। आप एक आशावादी व मनोबल के धनी व्यक्ति बनें ।छात्र कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी में सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में दूरियां मन को व्यथित करेंगी।
आज का उपाय -शिवलिंग को मधु, गन्ने का रस व बेल पत्र अर्पित करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 08
कुम्भ
शनि इस समय इसी राशि में हैं।सिस्टेमेटिक जॉब वर्क करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स को कोर्स को कल के लिए टालना प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।
आज का उपाय -भगवान शिव को मधु व गंगाजल अर्पित करें।
शुभ अंक -06 व 08।
शुभ रंग -नीला व हरा
मीन
स्टूडेंट्स के करियर में प्रोग्रेस के रास्ते बनेंगे।स्टडी को लेकर खुश रहेंगे तथा अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके मनोभाव को जानिए। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय -तिल दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
