राशिफल

21 January 2024, Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल मेष से मीन तक

21 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानने के लिए देखिए आज का राशिफल।

Image

21 January 2024, Aaj Ka Rashifal

21 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज मेष राशि वालों धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाओं का खुद समाधान करना होगा। लव लाइफ में ज्यादा इमोशनल होने से बचें। वृषभ राशि के लोग टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी के लिए अच्छा समय रहेगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल मेष

गुरु व चन्द्रमा मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय -लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 03

आज का राशिफल वृषभ

आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय -अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -03 व 07

आज का राशिफल मिथुन

आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -शिव उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -04 व 07

आज का राशिफल कर्क

जॉब में नवीन पद पर कार्य शुरू कर सकते हैं। बिज़नेस में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -ऊनी वस्त्रों का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।

शुभ रंग - हरा व पीला।

शुभ अंक -03 व 09

आज का राशिफल सिंह

आप परिवार में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं ।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -सप्त अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -03 व 07

आज का राशिफल कन्या

व्यवसाय में सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।

शुभ रंग-हरा व बैगनी।

शुभ अंक -03 व 07

आज का राशिफल तुला

बिजनेस को लेकर लाभान्वित होंगे। जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 07

आज का राशिफल वृश्चिक

मकान क्रय करने का मन होगा।विवादों से बचें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक -04 व 07।

शुभ रंग -लाल व पीला

आज का राशिफल धनु

छात्र करियर व जॉब में सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। कम्बल दान करें।

शुभ रंग -पीला व सफेद।

शुभ अंक -03 व 09

आज का राशिफल मकर

करियर पहले से बेहतर होगा। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

आज का उपाय -शिवलिंग को गंगा जल व शहद अर्पित करें। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग -नीला व असमानी।

शुभ अंक -04 व 07

आज का राशिफल कुंभ

आप बिजनेस में किसी न्यू डील से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि श्वांस प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -कम्बल दान करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -01 व 09

आज का राशिफल मीन

न्यू बिजनेस डील से सफलता मिलेगी। व्यवसाय सफलता तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में असत्य से बचें। कफ जनित रोग से बचें।

आज का उपाय -पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article