राशिफल

20 March 2024 Rashifal: आमलकी एकादशी के दिन इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-धान्य का लगेगा अंबार

20 March 2024 Rashifal: आज आमलकी एकादशी मनाई जाएगी। ज्योतिष अनुसार आज का दिन मेष, मिथुन, कर्क समेत 7 राशियों के लिए लकी साबित होगा। यहां देखें अपना आज का राशिफल।

Image

20 March 2024 Rashifal

20 March 2024 Rashifal: आज आमलकी एकादशी है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन श्री हरि विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार आज आमलकी एकादशी का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शानदार साबित होने वाला है। इन राशियों पर भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष-चन्द्रमा व मंगल शुभ है। अब तक मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर व अनुकूल आ गया है। ज्यादा यात्रा से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा व शुक्र आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। आज का उपाय -बिजनेस में शुभता व सफलता के लिए भगवान गणेश जी की उपासना करें।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक --01 व 03

वृष-आज का दिन करियर में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। बहुत ज्यादा भाग दौड़ से बचें। ध्यान व योग करें। उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय -तिल व कम्बल का दान करें। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए कुशोदक से शिवलिंग का अभिषेक करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -01 व 02

मिथुन- एकादश गुरु शुभ है। करियर बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस में प्रगति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - स्टूडेंट्स मन की एकाग्रता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 08

कर्क-व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन प्रोजेक्ट की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है। रिश्तों में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। उदर रोग की संभावना रहेगी। आज का उपाय -श्री विष्णु उपासना करते रहें। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 09

सिंह-गुरु व चन्द्रमा बिज़नेस में शुभ फल देते हैं। आपके परिश्रम के कारण जॉब में सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें। आर्थिक सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -तिल व गुड़ का दान श्रेष्ठ पुण्य है। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -05 व 08

कन्या-बुध व शुक्र आर्थिक सफलता देता है। यदि आप समय का सदुपयोग करते हैं तो परिणाम बेहतर रहेगा। जॉब के साथ -साथ अपने पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी आप बखूबी करते हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय -तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -06 व 08

तुला- चन्द्रमा व गुरु मंगलमय है। बिजनेस आपको लाभान्वित करेगी। रिश्तों की माधुर्यता को लेकर तनाव मत लें। आज यात्रा का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध न करना आपके लिए हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य बोलने से बचें। आज का उपाय -गुड़ का दान करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -07 व 08

वृश्चिक- स्टूडेंट्स के लिए मङ्गलमय दिन हैं। चन्द्रमा व गुरु फैमिली संग कहीं धार्मिक यात्रा का आयोजन करवाएगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। फेमिली को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02

धनु- गुरु पंचम छात्रों के लिए शुभ है।फेमिली में किसी भी विवाद को रोकिए। अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में नेत्र या स्किन प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 09

मकर- चतुर्थ गुरु शुभ फल देगा। जॉब में प्रमोशन का प्रयास करते रहें। स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -06 व 08

कुम्भ-आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। अपने बिज़नेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय -भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जल व शहद से भगवान का अभिषेक करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -01 व 02

मीन- राशि स्वामी गुरु द्वितीय जॉब व व्यवसाय के लिए मंगलमय है। जो स्टूडेंट्स ऐडमिसन के लिए परेशान थे उनका कार्य अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आज का उपाय -चने की दाल का दान करें। गुरु व संतों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे राशि स्वामी गुरु की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है। शुभ रंग -सफ़ेद व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article