20 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक करियर में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को सरकारी नौकरी मिल सकती है। आज के दिन कर्क राशि के जातक को बिजनेस में सफल हो सकते हैं। इसी के साथ कन्या राशि के जातक आज के दिन सफल होंगे। मकर राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
मङ्गल राशि स्वामी होकर मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। छात्र करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।समय महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -हनुमान की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
जॉब में नवीन उत्तरदायित्व से भरे रहने की सम्भावना है। छात्र एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें।टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। जॉब में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है।क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय -उड़द का दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 08
मिथुन
आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी नए जॉब का प्रस्ताव है तो आज प्रयास करने के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा।स्किन प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -भैरो उपासना करें।उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व नीला।
शुभ अंक -05 व 06
कर्क
बिज़नेस में नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। यदि जॉब परिवर्तन में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आज प्रयास तेज करें। जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय - सप्त अन्न का दान करें।शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह
धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतों के आशीर्वाद की सहायता मिलेगी। बिजनेस को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ का आनंद उठाएंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा अन्न का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
कन्या
स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लगातार मेहनत की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।
शुभ रंग-हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 06
तुला
बिजनेस को लेकर तनाव मत लें। जॉब को लेकर खुशी रहेगी। जॉब में प्रोग्रेस आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। असत्य वाचन से बचें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -06 व 08
वृश्चिक
परिवार सहित दूर यात्रा का मन होगा। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। छात्रों का मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक -05 व 08।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद
धनु
बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं।। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
जॉब पहले से बेहतर होगा। अपने पद व दायित्व को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा लेकिन उदर विकार से बचें।
आज का उपाय -शिवलिंग को शीतल दही व दूर्वा अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 06
कुम्भ
आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े जातक सफल रहेंगे। किसी न्यू बिजनेस डील से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।चन्द्रमा श्वांस प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -उड़द का दान करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -02 व 03
मीन
मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सफलता मिलेगी। व्यवसाय नए मुकाम तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में असत्य से बचें। कफ जनित रोग से बचें।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
