राशिफल

2 May 2025 Rashifal: आज इन राशियों पर बरसेंगी खुश‍ियां, ये लोग मलते रह जाएंगे हाथ - देखें अपना आज का राश‍िफल

2 May 2025 Rashifal: अभी वैशाख महीने का शुक्‍ल पक्ष चल रहा है। यहां दिए गए दैनिक राशिफल से जानें कि 2 मई का दिन किसके लिए लकी रहेगा और किन लोगों को अपनी किस्‍मत खुलने का इंतजार करना होगा। साथ ही देखें राश‍ि के अनुसार उपाय-टोटके।

Image

आज का राश‍िफल 2 मई 2025

2 May 2025 Rashifal: आज का दिन मेष राशि के लिए आर्थिक खुशियों से भरा रहेगा। अभी सूर्य इसी राशि में गोचर कर रहा है। वृष राशि को जॉब में बड़ी सफलता मिल सकती है वहीं तुला वालों को स्वास्थ्य का ध्‍यान रखना होगा। मीन राशि‍ वालों के परिवार के लिए यह दिन शुभ है। कन्‍या राश‍ि के लोग सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। आगे देखें आज 2 मई 2025 का राशिफल।

2 May 2025 Dainik Rashifal in Hindi

मेष- तृतीया चन्द्रमा व द्वितीय गुरु घर-परिवार के लिए मंगलमय हैं। सूर्य इसी राशि में हैं। आर्थिक खुशियों से भरा दिन रहेगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल किसी धार्मिक कार्यक्रम में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए सब सदस्यों में सामंजस्य बैठाना आपके लिए हितकर रहेगा। अति भावुकता से बचने का प्रयास करें।

  • आज का उपाय : श्री सूक्त का पाठ व तिल -गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक - 01 व 09

वृष- गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा द्वितीय गोचर में हैं। शनि मीन व सूर्य मेष में हैं। व्यवसाय परिवर्तन की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में बड़ी सफलता मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र रिश्तों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। गो माता को केला खिलाएं।
  • शुभ रंग - नीला व हरा।
  • शुभ अंक - 05 व 06

मिथुन- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। गुरु द्वादश व शनि मीन में है। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर नहीं है। बुध व चन्द्रमा स्वास्थ्य में कष्ट दे सकते हैं। जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं दूर यात्रा की प्लानिंग करें।

  • आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।
  • शुभ रंग - हरा व आसमानी
  • शुभ अंक - 02 व 07

कर्क- आज शनि भाग्य भाव में व चन्द्रमा द्वादश रहकर व्यवसाय में प्रगति देंगे। जॉब में नवीन अवसर प्राप्त कर सकते हैं। विदेश यात्रा में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पा रही है। उच्चाधिकारियों से सम्बंध ठीक करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।

  • आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। फलों का दान श्रेयष्कर है।
  • शुभ रंग - लाल व पीला।
  • शुभ अंक - 04 व 08

सिंह- सूर्य राशि स्वामी होकर मेष यानी नवम में हैं। एकादश चन्द्रमा व वृष के गुरु जॉब के लिए मंगलमय है। आप व्यवसाय में किसी विशेष डील को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। करियर में सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। वाणी पर संयम रखें।

  • आज का उपाय - श्री कनकधरास्तोत्र का पाठ करें। फलों का दान करें।
  • शुभ रंग - सफेद व हरा।
  • शुभ अंक - 04 व 08

कन्या- दशम चन्द्रमा कर्म स्थान के लिए मंगलमय है। अष्टम सूर्य तथा नवम गुरु बिजनेस की कार्यशैली में अब बदलाव चाहते हैं। चन्द्रमा व गुरु करियर में बहुत ही मंगलमय परिणाम दे सकते हैं। तीर्थ यात्रा करें। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  1. आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। मूंग का दान करें।
  2. शुभ रंग - नीला व आसमानी।
  3. शुभ अंक - 02 व 05

तुला- खष्ठम शनि व नवम चन्द्रमा जॉब प्रोमोशन में आपको लाभान्वित करेंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यह धार्मिक यात्रा आपके मन को शांत व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा।

  • आज का उपाय - सूर्य उपासना करें।
  • शुभ रंग - हरा व बैगनी।
  • शुभ अंक - 02 व 05

वृश्चिक- चन्द्रमा अष्टम लेकिन सप्तम गुरु स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। शनि गोचर मंगलमय है। धन का व्यय होगा। चन्द्रमा शुभ धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

  • आज का उपाय - सूर्य उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
  • शुभ रंग - नारंगी व लाल
  • शुभ अंक - 01 व 09

धनु- शनि चतुर्थ घर-परिवार को खुश रखेंगे। सप्तम चन्द्रमा व खष्ठम गुरु स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ नहीं हैं लेकिन शनि धार्मिक कार्य करवाएंगे। जॉब में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र करियर को बेहतर करेंगे।। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम भरा जीवन आपको रोमांचित करेगा।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु को तुलसी दल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
  • शुभ रंग - नारंगी व लाल।
  • शुभ अंक - 02 व 08

मकर- शनि तृतीय मंगलमय है। गुरु पंचम व चन्द्रमा खष्ठम है। बिजनेस करियर पहले से बेहतर होगा। गुरु व चन्द्रमा जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सहभागिता आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी टूर करने का विचार आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

  • आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
  • शुभ रंग - हरा व बैगनी।
  • शुभ अंक - 01 व 02

कुम्भ- पंचम चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय गोचर करते शनि शुभ हैं। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुशी रहेगी लेकिन कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। छात्र कॅरियर में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य अब बेहतर रह सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

  • आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। तिल व चावल का दान श्रेयस्कर है।
  • आज का शुभ रंग - पीला व नारंगी।
  • शुभ अंक - 02 व 09

मीन- आर्थिक उन्नती होगी। गुरु तृतीय व राशि स्वामी चन्द्रमा चतुर्थ घर -परिवार के लिए शुभ है। जॉब प्रोमोशन को लेकर उत्साह में रहेंगे। छात्र करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। फलों का दान करें।
  • शुभ रंग - पीला व लाल।
  • शुभ अंक - 01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article