राशिफल

19 January 2024, Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों की लव लाइफ में हो सकता है क्लेश, नौकरी में भी रहेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल

19 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज मेष राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। लेकिन कर्क राशि वालों की लव लाइफ में तनाव रह सकता है। पार्टनर के साथ भयंकर विवाद होने की आशंका है। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal 19 January 2024

19 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के सितारे मेष राशि वालों की करियर लाइफ अच्छा रहने के संकेत दे रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। तो वहीं वृषभ राशि के मीडिया, बैंकिंग व आईटी जॉब से संबंधित लोग लाभ में रहेंगे। करियर को लेकर विदेश यात्रा की संभावना है। मिथुन राशि वालों की बात करें तो आज का दिन आपको कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला साबित होगा। अब जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

19 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल)

आज का राशिफल मेष

करियर को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की बात नहीं है। प्रमोशन में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में दायित्व परिवर्तन संभावित है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कफ जनित रोग से परेशानी रह सकती है।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना व कम्बल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक- 02 व 09

आज का राशिफल वृष

मीडिया, बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। करियर में बहुत जल्द विदेश यात्रा की सम्भावना है। लव लाइफ में खूबसूरत गिफ्ट आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

शुभ रंग- हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक- 01 व 03

आज का राशिफल मिथुन

आज का दिन टीचिंग व मीडिया जॉब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप कुछ नया व्यावसायिक अनुबंध करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन को विवाह में परिवर्तन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

आज का शुभ अंक - 04 व 06

आज का राशिफल कर्क

बिजनेस को लेकर कोई विवाद मत करें। जॉब की पोजीशन पहले से बहुत बेहतर रहेगी। धन का रियल स्टेट में निवेश भविष्य में बेहतर परिणाम देगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।

आज का उपाय- श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। पीले फलों का दान फलदायी है। शुभ रंग- पीला व लाल।

शुभ अंक - 04व 06

आज का राशिफल सिंह

आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक इस बात को लेकर चिंतन में रहेंगे कि परिवर्तन करें या न करें। किसी प्रिय उच्चाधिकारी मित्र की सहायता मिलेगी। व्यावसायिक सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में तनाव संभावित है। लव पार्टनर से असत्य मत बोलें।

आज का उपाय - सूर्योपासना करें।

शुभ रंग - नारंगी व लाल।

शुभ अंक - 01 व 02

आज का राशिफल कन्या

बिजनेस में सफल रहेंगे। नवीन प्रोजेक्ट को लेकर और परिश्रम करना होगा। जॉब में प्रोन्नति है। आपकी मृदुभाषिता ही आपको सफल करेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा।

आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना करें तथा अन्न दान करें।

शुभ रंग - नीला व आसमानी।

शुभ अंक- 05 व 07

आज का राशिफल तुला

करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेसमैन अपने थॉट्स को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग - हरा व नीला।

शुभ अंक - 06 व 09

आज का राशिफल वृश्चिक

जॉब में कई दिनों से रुके धन का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर को लेकर उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। उदर विकार संभावित है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग - नारंगी व पीला।

शुभ अंक - 02 व 09

आज का राशिफल धनु

बिजनेस में संघर्ष है। परिवार संग सुखद यात्रा का है। जॉब में प्रमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। हेल्थ में बीपी के प्राब्लम को लेकर डिस्टर्ब सकते हैं।

आज का उपाय - पीपल के नीचे दीपक जलाएं।हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग - पीला व लाल।

शुभ अंक - 01 व 02

आज का राशिफल मकर

जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। जल्द विदेश यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख तनाव पूर्ण रहेगा।

आज का उपाय - प्रत्येक कार्यों में शीघ्र सफलता हेतु हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। फलों का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग - पीला व लाल।

शुभ अंक - 04 व 06

आज का राशिफल कुम्भ

बिजनेस ऐसे मोड़ पर आ गया है कि अब तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। जॉब में परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। सायंकाल लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर रह सकते हैं।

आज का उपाय - मूंग का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ अंक - 04 व 08

आज का राशिफल मीन

व्यवसाय में आकस्मिक किसी निर्णय को लेकर अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बीपी व शुगर के पेशेन्ट सावधानी पूर्वक रहें।प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा।

आज का उपाय - श्री विष्णु उपासना करें।

शुभ रंग - लाल व पील।

शुभ अंक - 01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article