19 December 2023 Rashifal Hindi Mein ( 19 दिसंबर राशिफल): राशिफल के अनुसार आज का दिन मेष राशि के जातको के लिए तनाव पू्र्ण रहने वाला है। मिथुन राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। मंगलवार के दिन सिंह राशि के जातक को परेशानी हो सकती है। कन्या राशि वालों का रूका हुआ कार्य पूर्ण हो जाएगा। आइए जानते हैं सारी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 19 December 2023 In Hindi
मेषबिजनेस में परिवर्तन को लेकर कोई नया विचार आ सकता है। जॉब में अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे।हेल्थ को लेकर तनाव रह सकता है।
आज का उपाय -- श्री विष्णु जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक -01 व 03।
शुभ रंग -लाल व पीला
वृष
टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। जॉब में न्यू चेंज की सम्भावना है इस सम्बंध में प्रयास आपके मन को रोमांचित कर देगी । वर्तमान जॉब में विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय --गेंहू व मसूर का दान करें। श्री कृष्ण उपासना करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
आज का दिन जॉब व बिजनेस में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप वर्तमान जॉब में पद परिवर्तन चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक कार्यों की अधिकता को लेकर व्यस्त रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक -05 व 07
कर्क
बिजनेस को लेकर पोजिशन कुछ डिस्टर्ब रहेगी। जॉब में प्रोग्रेस की स्पीड स्लो है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।मानसिक सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। हेल्थ के प्रति सजग रहें।
आज का उपाय --गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
जॉब को लेकर परेशान रहेंगे। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट को और बेहतर करने के लिए अपने विजडम का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।लव लाइफ में तनाव का परित्याग करें। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करे।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
कन्या
जॉब में उत्कर्ष रहेगा। जॉब व व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी।बिजनेस बढ़ाना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। जॉब में कई दिनों से रुकी योजनाओं को पूर्ण करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं।यह कला ही आपको सफल करेगा। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो जाएगा।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व उड़द का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।शुभ अंक -03 व 07
तुला
जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। छात्र सफल होंगे, आत्मबल व धैर्य संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। अपने कर्म को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।वाहन चलाने के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय --कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा ।
शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक
जॉब में कई दिनों से रुके धन का आगमन होगा। शेयर में पावर सेक्टर,मोटर व रियल स्टेट में निवेश करें। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय --गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -05 व 06
धनु
बिजनेस वृद्धि से प्रसन्नता होगी। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रहेंगे,अभी आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -03 व 09
मकर
जॉब में बेहतर पोजिशन के लिए प्रयासरत रहेंगे। मेहनत व सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आज धार्मिक यात्रा संभावित है। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -03 व 07
कुम्भ
जॉब चेंज को लेकर तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। अचानक क्रोध प्रॉब्लम दे सकते हैं।।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ अंक -05 व 07।
शुभ रंग -नीला व हरा
मीन
संतान के करियर के किसी नवीन निर्णय को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें । धार्मिक अनुष्ठान सफलता की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप फेमस होते हैं। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा व सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
