19 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): मेष राशि के जातक को लव लाइफ में कामयाबी मिलेगी और मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक को सेहत का ध्यान देना होगा। आज के दिन मकर राशि के जातक की सेहत अच्छी रह सकती है। कुंभ राशि का रुका हुआ धन वापस आ सकता है। मीन राशि के जातक को परिवार का साथ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।
मेष
व्यवसाय के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। जाॉब में प्राब्लम रहेगी। छात्र करियर में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रह सकते हैं। धार्मिक यात्रा में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व कम्बल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग --सफेद व लाल ।
आज का शुभ अंक --02 व 03
वृष
जॉब एक टीम वर्क है। करियर में उन्नति है।बिज़नेस डील का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ में क्रोध पर नियंत्रण रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग --नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --02 व 03
मिथुन
व्यवसाय में नवीन अवसरों को देने वाला दिवस मंगलकारी है। छात्र करियर में प्रोग्रेस के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। सफर रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।अनार का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग --बैगनी व नारंगी।
आज का शुभ अंक --01 व 09
कर्क
बिजनेस वर्क में अब सफलता मिल रही है। जॉब में ऑफिस वर्क को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।
आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।गुड़ व अनार का दान फलदायी है।
शुभ रंग --लाल व सफेद।
आज का शुभ अंक -05 व 08
सिंह
सूर्य मीन में हैं।कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। संतान के विवाह के लिए प्रयास सफल रहेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें। लें।
आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। अन्न का दान करें।
शुभ रंग --पीला व असमानी।
आज का शुभ अंक --07 व 08
कन्या
जॉब में प्रोमोशन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजनाओं को टालें मत।गुरु व चन्द्रमा जॉब सम्बंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।
आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको पीले वस्त्र व फल अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग --बैगनी व हरा।आज का
शुभ अंक --06 व 08
तुला
जॉब में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे।व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय --श्री कृष्ण उपासना करें तथा पीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक
धन का व्यय होगा। जॉब में सफलता मिलेगी।बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -श्री गणेश जी की उपासना करें। हरे वस्त्र का दान करें।
आज का शुभ अंक --07 व 09।
शुभ रंग -लाल व हरा
धनु
गुरु मेष का होकर मङ्गलमय रहेंगे। जॉब में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस वर्क को और बेहतर करें। संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।
आज का उपाय --पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।अनार का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग --बैगनी व लाल ।
आज का शुभ अंक --05 व 07
मकर
व्यवसाय में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी।लीवर के पेशेन्ट को खान पान के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।सप्त अन्न का दान करें।सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग --आसमानी व बैगनी।
आज का शुभ अंक --07 व 09
कुम्भ
शनि व चन्द्रमा शुभ हैं।बिजनेस को लेकर अब खुश रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्रों को निगेटिव सोच व निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी।
आज का शुभ अंक -01 व 09
मीन
जॉब वर्क में बिजी रहेंगे।व्यावसायिक पद्धति को सही दिशा देंगे । करियर सफल रहेगा व छात्र स्टडी को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में विवादों से बचें। थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय --सुंदरकांड के पाठ से सभी समस्या का समाधान होगा।सप्त अन्न का दान करते रहें।
शुभ रंग --लाल व हरा।
आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
