18 April 2024, Aaj Ka Rashifal: आज के दिन मेष, मिथुन राशि वालों को मिलेगा करियर में लाभ, जानें सारी राशियों का हाल
18 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक आपने काम को लेकर खुश रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Aaj ka Rashifal
18 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज ग्रहों की स्थिति-आज चन्द्रमा मिथुन ,शुक्र,बुध - राहु मीन, गुरु -सूर्य मेष,केतु कन्या व शनि -मङ्गल कुम्भ राशि में हैं। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि व आश्लेषा नक्षत्र में है। आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। वहीं कर्क राशि के जातक का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सिंह राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। मीन राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसे में आइए जानें क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
आज चन्द्रमा का चतुर्थ तथा सूर्य का इस राशि में गोचर छात्रों के करियर में नवीन अवसर दे सकता है। बिजनेस मैन लाभान्वित होंगे। स्टूडेंट्स जॉब का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मेष का गुरु व तृतीय चन्द्रमा लाभ दे सकता है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
तृतीय चन्द्रमा का गोचर शुभ है। व्यवसाय सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। शुक्र रुके धन का आगमन करा सकता है। परिवार में नवीन कार्य या गृह निर्माण की तरफ अग्रसर होंगे।
आज का उपाय - गुड़ व केले का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक -04 व 08
मिथुन
द्वितीय चन्द्रमा परिवार के लिए मंगलमय है।राशि स्वामी बुध दशम भाव में शुक्र के साथ करियर के लिए बेहतर है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। आईटी व फाइनेंस करियर में सफलता आसान है। जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।
आज का उपाय -मूंग का दान करें।दुर्गासप्तशती का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -06 व 08
कर्क
शुक्र भाग्य भाव में है। चन्द्रमा इस राशि का स्वामी होकर इसी मे शुभ है। नया व्यावसायिक अनुबंध लाभ देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। परिवार में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध वित्तीय लाभ देंगे।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना तथा फलों का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक -03 व 07
सिंह
शनि खष्ठम व राशि स्वामी सूर्य भाग्य भाव में है। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बुध फाइनेंसियल लाभ देंगे। लव लाइफ में यात्रा सम्भावित है । स्किन रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें। माता, पिता व बड़े भाई का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
कन्या
शुक्र व गुरु बिजनेस मजबूत करेगा।यह समय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु नवीन पोस्ट दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का शुभ रंग - नारंगी व हरा रंग शुभ है। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। माता दुर्गा जी की उपासना करें।
शुभ अंक -03 व 08
तुला
मङ्गल रियल स्टेट बिजनेस में प्रगति देंगे।रुका धन मिलेगा। गुरु करियर में लाभ दे सकते हैं। नया व्यावसायिक अनुबंध लाभ देगा। जमीन में धन निवेश करें।छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।
आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना व अन्न का दान करें।शुभ रंग -हरा व आसमानी।शुभ अंक -06 व 09
वृश्चिक
मङ्गल व गुरु जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। राशि स्वामी मंगल शनि के साथ कुम्भ यानी चतुर्थ गोचर में है। आज व्यवसाय में संघर्ष के बाद लाभ है। गुरु व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता देगा।कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में सूर्य नेत्र विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।
आज का उपाय -मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।माता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
धनु
वर्तमान समय आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। गुरु तथा शुक्र व्यवसाय में प्रोग्रेस का अवसर देगा। जॉब में उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।
आज का उपाय -सूर्य पूजा करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -04 व 08
मकर
गुरु व चन्द्रमा मंगलमय हैं । चतुर्थ गुरु व सप्तम चन्द्रमा ससुराल से बड़ा लाभ दे सकता है। कर्क व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा।सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें तथा हरे वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
कुंभ
खष्ठम चन्द्रमा व गुरु तृतीय जॉब के लिए बेहतर हैं। राशि स्वामी शनि मंगल के साथ इसी राशि में है। आज का दिन करियर में प्रोग्रेस का है। शुक्र व बुध व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा।
आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें । गाय को पालक तथा गुड़ खिलाएं।
शुभ अंक -04 व 06।
शुभ रंग -हरा व नीला
मीन
पंचम चन्द्रमा सन्तान को उन्नति देगा। द्वादश शनि धर्म के प्रति मङ्गलमय रहेंगे तथा इसी राशि में गोचर करते शुक्र बड़ी आर्थिक सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक यात्रा को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में सुदूर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख मध्यम होगा।
आज का उपाय -उड़द व तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

27 April 2025 Rashifal: वैशाख अमावस्या पर इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, गाड़ी-मकान खरीदने का सपना हो सकता है पूरा

Aaj Ka Rashifal 26 April 2025: प्यार, व्यापार समेत परिवार से जुड़े मामलों में इन राशियों के जातक रहें सावधान, देखें आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा

Aaj Ka Rashifal 25 April 2025: आज पांच राशियों को मां लक्ष्मी करेंगी मालामाल, धन-दौलत का लगेगा अंबार, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 24 April 2025: सिंह राशि वालों की बिगड़ेगी तबीयत तो मेष राशि वालों का विचलित होगा मन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: आज इन तीन राशियों की आर्थिक स्थिति रहेगी सबसे शानदार, बिजनेस में हो सकता है तगड़ा मुनाफा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited