17 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक करियक में तरक्की करेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक कों बिजनेस में लाभ होगा। कर्क राशि के जातक बिजनेस में नई डील पक्की कर सकते हैं। सिंह राशि के जातक को परिवार का संयोग मिल सकता है। तुला राशी जॉब को लेकर चिंता में रह सकते हैं। वहीं मीन राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल । यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष
मङ्गल व चन्द्रमा मानसिक तनाव देंगे।मार्केटिंग ,आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए आज का दिवस कुछ नया दायित्व निभाने का है। स्टूडेंट्स करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे।किसी न्यू बिज़नेस डील से बचें। जॉब बहुत महत्वपूर्ण है,प्रोमोशन के लिए थोड़ा परेशानी का समय है।
आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक --03 व 09
वृष
आज छात्रों को करियर में नवीन अवसर की सम्भावना है। जॉब में वर्क लोड के तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें।किसी उच्चाधिकारी से सहयोग मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। आप कुछ विशेष फेमिली प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।
आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक --04 व 06
मिथुन
मङ्गल व बुध जमीन या मकान में निवेश करना चाहते हैं । आज का दिन बिजनेस के लिए लाभप्रद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व फलों का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 07
कर्क
स्टूडेंट्स करियर में कुछ नवीन करने का प्रयास शुरू कर सकते हैं। वर्तमान जगह पर बहुत सफलता नहीं मिल रही है। बिज़नेस डील से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
जॉब को लेकर तनाव में रहेंगे। परिवार की उन्नति में संत की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में पढ़ाई करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में संघर्ष है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --विष्णु उपासना करते रहें।
शुभ रंग --हरा व पीला।
शुभ अंक --01व 03
कन्या
सप्तम सूर्य बहुत महत्वपूर्ण है। घर में धार्मिक अनुष्ठान बहुत सुंदर है, यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा
आज का उपाय --शिवलिंग को दुग्ध व जल अर्पित करें। अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग --पीला व सफेद।शुभ अंक --04 व 07
तुला
छात्र डेवलपमेन्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए प्रयास करें । आर्थिक सफलता आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।क्रोध से बचें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक --05 व 06
वृश्चिक
मङ्गल बहुत अनुकूल नहीं है। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। माता -पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ अंक --04 व 08
धनु
जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी और बेहतर करें। लव लाइफ से परेशान रहेंगे। बिजनेस में टेंशन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व को लेकर उत्साह बना रहेगा।
आज का उपाय --घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --नारंगी व लाल।
शुभ अंक --04 व 07
मकर
शनि द्वितीय शुभ है। चतुर्थ गुरु परिवार के लिए बेहतर हैं।व्यवसाय पहले से अच्छा होगा। जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन संभावित है,ऑफिस को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। जमीन या मकान क्रय करने का विचार आएगा। परिवार में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान फलदायी है।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक --05 व 08
कुम्भ
शनि शुभ हैं।बिजनेस ग्रोथ के प्रयास करें।स्वास्थ्य से खुश रह सकते हैं। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से सही समय पर पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन बेहतर हो सकता है। वाहन प्रयोग पर ध्यान दें। योग करते रहें।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गाय माता को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
शुभ अंक --04 व 06
मीन
द्वितीय गुरु छात्रों के लिए शुभ है। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे व उसे सही दिशा देंगे । आपके स्टडी प्रोग्रेस में टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। यात्रा अच्छी रहेगी। वाहन या जमीन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय ---तिल का दान करें।
आज का शुभ रंग --लाल व नारंगी।
शुभ अंक --01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
