राशिफल

17 June 2025 Rashifal: किसका प्यार चढ़ेगा परवान.. तो किस राशि के जातक को लव लाइफ में बरतनी होगी सावधानी, विस्तार से जानने के लिए पढ़े पूरा राशिफल

17 June 2025 Rashifal (​​आज का राशिफल 17 जून 2025): लव लाइफ के मामले में मीन, वृष, कर्क आदि राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। तो सेहत, व्यापार से लेकर यात्रा से जुड़े मामलों में इन लोगों को बरतनी पड़ सकती है सावधानी। विस्तार से पढ़े 12 राशियों का पूरा राशिफल।

Image

राशिफल 17 जून 2025

17 June 2025 Rashifal: मेष राशि वाले जातक लव लाइफ से खुश रहेंगे। हालांकि इन लोगों को बहुत ज्यादा यात्रा करने बचने का प्रयास करना चाहिए। वृष वाले हेल्थ को लेकर चिंतित रह सकते हैं। धनु वालों का रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि जाँब वर्क को और बेहतर करने की आवश्यकता रहेगी। कुम्भ वाले जातकों को घरेलू विवाद हो सकता है। मीन वाले जाँब को लेकर परिवर्तन के विचार में रहेंगे। छात्र कॅरियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके पिता का बहुत योगदान रहेगा। चलिए अब जानते हैं सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल 17 जून 2025, Aaj Ka Rashifal 17 June 2025

मेष- चन्द्रमा एकादश व गुरु तृतीय है। आज से बिजनेस में सफलता का नया अध्याय शुरू होगा। सूर्य -गुरु तृतीय मङ्गलमय है। बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें अब समाप्त होने वाली हैं। हेल्थ से खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ करें।तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है। शुभ रंग - नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक - 01 व 03

वृष-दशम चन्द्रमा द्वितीय गुरु -सूर्य व्यवसाय को लेकर खुश करेंगे। जाँब में प्रोन्नति है। छात्र अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय - गाय को पालक खिलाएं। श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।शुभ रंग - आसमानी व हरा। आज का शुभ अंक --02 व 09

मिथुन - आज का दिन नवम चन्द्रमा व गुरु -सूर्य इसी राशि में हैं। जाँब में कई नवीन अवसरों को दिलाने वाला दिवस है। छात्रों के लिए कॅरियर अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। यात्रा हो सकती है। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक --05 व 08

कर्क- चन्द्रमा अष्टम वहीं सूर्य - गुरु द्वादश गोचर करके व्यवसाय में लाभ देंगे। कॅरियर में प्रोग्रेस कर सकते हैं। जाँब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र कॅरियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। युवाओं की लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना जरूरी है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक --05 व 07

सिंह -राशि स्वामी सूर्य गुरु के साथ एकादश है। जाँब में कार्यस्थल पर विवादों से बचें।शनि मीन में हैं। उच्चाधिकारियों की सहायता से कामयाबी मिलेगी। व्यावसायिक सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -- श्री सुंदरकांड का पाठ करें व फलों का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। आज का शुभ अंक -- 03 व 06

कन्या- चन्द्रमा खष्ठम है। शनि सप्तम व गुरु दशम गोचर कर रहे हैं। सूर्य मिथुन में हैं।आपको अपने व्यवसाय को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। समय अनुकूल है। योजनाओं को टालें मत। स्टूडेंट्स मेहनत करें। कठिन परिश्रम ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -- श्री विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें।गेंहू व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। आज का शुभ अंक --03 व 06

तुला- नवम गुरु व पँचम चन्द्रमा स्टूडेंट्स को लाभान्वित करेंगे। जाँब को नई दिशा देंगे। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जाँब में किसी विशेष पद को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। जाँब से खुश रहेंगे। आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग - नीला व बैगनी। आज का शुभ अंक -- 05 व 08

वृश्चिक-राशि स्वामी मंगल दशम व चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में है। व्यवसाय को बेहतर करें। मङ्गल व चन्द्रमा धार्मिक यात्रा के आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से आपको खुश करेंगे। चन्द्रमा इसी राशि में हैं। कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। घर के कुछ प्रॉब्लम सॉल्व होंगे। जाँब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय -- तिल का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ अंक -- 03 व 05, आज का शुभ रंग - लाल व नारंगी

धनु-रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। गुरु -सूर्य एकसाथ सप्तम व चन्द्रमा तृतीय गोचर में हैं। जाँब वर्क को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय--सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। अन्न दान करते रहें। शुभ अंक --03 व 09 आज का शुभ रंग - पीला व सफेद

मकर-जाँब पोजिशन पहले से बेहतर होगी। गुरु पँचम व चन्द्रमा द्वितीय गोचर में है। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय -- भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग -- नीला व बैगनी। आज का शुभ अंक -- 03 व 09

कुम्भ- आज चन्द्रमा इसी राशि में है।शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व गुरु -सूर्य पँचम हैं। आप जाँब को लेकर खुश व बिजनेस में कार्यों की अधिकता से अत्यंत बिजी रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय -ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ व अन्न दान करें।शुभ अंक - 03 व 08। आज का शुभ रंग - नीला व हरा

मीन- गुरु-सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा द्वादश भाव में है। जाँब को लेकर परिवर्तन के विचार में रहेंगे। छात्र कॅरियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके पिता का बहुत योगदान रहेगा। शिक्षा में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी संभावित है। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ व तिल दान से लाभ होगा। शुभ रंग - नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक - 02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article