राशिफल

16 March 2024 Rashifal: आज इन 3 राशियों पर बरसेगी शनि देव की विशेष कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 16, 2024, 06:15 AM IST

16 March 2024 Rashifal: आज शनि देव का दिन है। ज्योतिष अनुसार शनि देव वृषभ, कर्क समेत कुछ राशियों पर मेहरबान रहने वाला हैं। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

Image

16 March 2024 Rashifal

16 March 2024 Rashifal: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। लेकिन नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि वालों की न्यू बिजनेस डील हो सकती है। मिथुन राशि वालों का कोई अटका हुए काम पूरा होगा। आपकी लव लाइफ के लिए भी दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का मेष राशिफल

बिजनेस में सकारात्मक परिवर्तन व नवीन अनुबंध के प्रयास में किसी मित्र की सहायता से रुके कार्य बनेंगे। छात्र स्टडी को आनंद पूर्वक पूर्ण करें। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे।हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक --01 व 02

आज का वृषभ राशिफल

शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल हैं। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। बड़े भाई का सहयोग मिल सकता है। क्रोध से बचें व वाणी पर संयम रखें। आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा। आज का उपाय -मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -02 व 03

आज का मिथुन राशिफल

बिजनेस प्रोग्रेस वाला टाइम है। बुध व शुक्र अनुकूल हैं। किसी भी विवाद को आगे न बढ़ने दें। मौन रहना अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। संशयात्मक स्थिति बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -02 व 03

आज का कर्क राशिफल

जॉब में सक्सेस है। जॉब में नवीन पद के लिए प्रयासरत रहेंगे, अभी प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स टेंशन में रहेंगे।स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा का संयोग आ सकता है। उदर रोग परेशान कर सकते हैं। आज का उपाय -कम्बल, चावल व तिल का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग -सफेद व लाल। शुभ अंक -04 व 08

आज का सिंह राशिफल

छात्र करियर को लेकर प्रसन्नता में रहेंगे। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय -सप्त अन्न का दान श्रेष्ठ दान है। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -03 व 09

आज का कन्या राशिफल

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। यह तकनीक ही आपको सफल करती है। जॉब में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - श्री सूक्तम का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व सफेद। शुभ अंक -04 व 06

आज का तुला राशिफल

सप्तम गुरु करियर को लेकर खुशी देगा। पारिवारिक दायित्व व जॉब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सफल रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी के पेशेंट जातकों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -मूंग का दान करें। शुभ रंग -नीला व असमानी। शुभ अंक -04 व 07

आज का वृश्चिक राशिफल

बिजनेस में संघर्ष है। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। मूंग व गुड़ का दान करते रहें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -05 व 06

आज का धनु राशिफल

पंचम गुरु शुभ रहेगा। बिजनेस में कई कार्यों को एकसाथ ले लेते हैं, एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब में अपने निहित कार्यों से डिस्टर्ब रह सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर होना सम्भावित है। आज का उपाय -विहंगों को दाना पानी दें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से हर कार्य सफल होता है। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02

आज का मकर राशिफल

व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। असत्य से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल व शहद अर्पित करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -05 व 08

आज का कुंभ राशिफल

बिज़नेस में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को हल करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस स्थापित करें। शुगर के पेशेन्ट सावधान रहें। आज का उपाय - कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व अन्न दान करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक-01 व 03

आज का मीन राशिफल

बिज़नेस में प्रोग्रेस को लेकर आशान्वित रहेंगे। जॉब को सही दिशा देंगे। आज आपके उच्चाधिकारियों का आपके वर्क में बहुत योगदान रहेगा। व्यवसाय में भी शुभ लाभ संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लीवर रोग परेशान कर सकता है। आज का उपाय - चने की दाल का दान करें। सूर्य उपासना करते रहें। शुभ रंग -नारंगी व सफ़ेद। शुभ अंक -02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article