राशिफल

16 January 2024 Aaj Ka Rashifal: वृष राशि समेत इन राशि वालों को मिलेगा धन का लाभ, यहां पढ़ें सारी राशियों का हाल

आज का राशिफल, 16 January 2024 (Aaj Ka Rashifal): आज के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। वहीं वृष राशि के जातक रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

आज का राशिफल, 16 January 2024 (Aaj Ka Rashifal) ग्रहों की चाल के अनुसार मेष राशि के जातक को परिवार संग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को स्वास्थ्य के लिए शुभ रहेगा। कर्क राशि के जातक को लव लाइफ अच्छी रहेगी। वृश्चिक राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

16 जनवरी आज का राशिफल

आज का राशिफल मेष

आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। परिवार संग धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व कम्बल दान करें।

आज का शुभ रंग- पीला व सफेद रंग शुभ है।

शुभ अंक -03 व 09

आज का राशिफल वृष

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। व्यवसाय में नई कार्य योजना बनेगी। छात्र करियर को लेकर प्रगति करेंगे।

आज का उपाय -उड़द का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 06

आज का राशिफल मिथुन

सूर्य अब अष्टम हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए शुभ है। आज के दिन गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय व जॉब के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा के लिए शुभ है।

आज का उपाय - हनुमानबाहुक का पाठ तथा कम्बल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -03 व 07

आज का राशिफल कर्क

सूर्य इसी राशि से सप्तम लव लाइफ के लिए अच्छा है। गुरु दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज बिजनेस के लिए शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचने का प्रयास करें।

आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। आज मङ्गल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग -सफेद व लाल।

शुभ अंक -01 व 09

आज का राशिफल सिंह

गुरु नवम व सूर्य इसी राशि से खष्ठम रहेंगे। नवीन गृह निर्माण परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है।यात्रा मङ्गलमय है।

आज का उपाय -ऊनी वस्त्र तथा तिल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

आज का राशिफल कन्या

सूर्य इसी राशि से पंचम रहकर शिक्षा सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। गुरु व चन्द्रमा स्टूडेंट्स के करियर के उत्थान लिए लाभकारी है। शनि भी कुम्भ का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें ।

आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 08

आज का राशिफल तुला

सूर्य इसी राशि से चतुर्थ तथा गुरु सप्तम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है,चेंज का प्रयास करें। मित्रों व उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -शमी का वृक्ष लगाएं।शनि के द्रव्य तिल के लड्डू व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग -सफ़ेद व पीला।

शुभ अंक -03 व 06

आज का राशिफल वृश्चिक

सूर्य तृतीय भाव में रहकर पारिवारिक कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है । मीन व मेष राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब परिवर्तन के लिए आज बात करना शुभ है।

आज का उपाय -उड़द व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक -04 व 06

आज का राशिफल धनु

आज चन्द्रमा व गुरु करियर को नई दिशा देंगे है। इस राशि पर आर्थिक प्रगति का समय है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । जॉब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। सूर्य इसी राशि से द्वितीय परिवार के लिट्भके हैं।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -02 व 03

आज का राशिफल मकर

सूर्य इसी राशि में व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी । परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। राजनीतिज्ञों को नवीन अवसर की प्राप्ति होगी।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व सफेद रंग शुभ है।

शुभ अंक -05 व 08

आज का राशिफल कुंभ

सूर्य द्वादश व शनि इसी राशि में है। आईटी व मीडिया जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे । गुरु व चन्द्रमा छात्रों को शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।

आज का उपाय -श्री कृष्ण उपासना तथा कम्बल का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -02 व 08

आज का राशिफल मीन

सूर्य इसी राशि से एकादश व राशि स्वामी गुरु इसी राशि से द्वितीय शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं । परिवार को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है।यात्रा में व्यस्त रहेंगे। बीपी व शुगर के पेशेन्ट सावधानी बरतें।लव लाइफ शुभ है।

आज का उपाय -उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article