Aaj Ka Rashifal (15 जून 2025): संघर्षों में निखरने का समय है। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। वृषभ राशि वालों के लिए नौकरी में प्रगति व बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। ज्यादा यात्रा से बचें। मिथुन राशि वालों के लिए मंगलमय दिवस रहेगा। नौकरी में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लेकिन हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। कर्क राशि वालों को करियर में अभी अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। अब जानिए सभी राशियों का राशिफल विस्तार से यहां।
Aaj Ka Rashifal (15 जून 2025)
मेष- चन्द्रमा दशम व गुरु तृतीय गोचर में है। संघर्षों में निखरने का समय है। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा।बिजनेस में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स, आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में स्टडी व लव के संतुलन का समय है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --पीला व सफेद। शुभ अंक --02 व 03
वृष- चन्द्रमा नवम व गुरु इसी राशि से द्वितीय गोचर में है। जॉब में प्रगति व बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। ज्यादा यात्रा से बचें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।गुड़ का दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 08
मिथुन- आज का दिन चन्द्रमा अष्टम व गुरु इसी राशि मे गोचर कर रहे हैं। जॉब के लिए मंगलमय दिवस रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। आज का उपाय --तिल व उड़द का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें। शुभ रंग--नारंगी व नीला। शुभ अंक -05 व 08
कर्क- चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम रहेंगे। करियर में अभी अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। बिजनेस में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनके प्रतिमा की 03 परिक्रमा करें। तिल का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग -सफेद व पीला। आज का शुभ अंक -01 व 09
सिंह- चन्द्रमा खष्ठम रोग दे सकते हैं। बिजनेस में किसी विशेष वर्क के पूर्ण होने लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- शिव उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक --02 व 09
कन्या- पंचम चन्द्रमा छात्रों को लाभ देगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर सफल करेंगे। बिजनेस में आपके कार्य पद्धति की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री विष्णु जी की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। सात अन्न का दान संकट से बचाएगा। शुभ रंग--लाल व बैगनी। आज का शुभ अंक -05 व 09
तुला- चन्द्रमा चतुर्थ व शनि मीन में है। व्यवसाय को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु घर के लिए शुभ हैं। स्टुडेंट्स कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। तनाव से मुक्त रहिए। आलस्य से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक -05 व 07
वृश्चिक- चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से मन खुश रहेगा। छात्रों के करियर को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता -पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सभी ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -05 व 07
धनु-जॉब को लेकर बहुत ही समर्पित रहेंगे। चन्द्रमा द्वितीय व गुरु सप्तम है। जॉब वर्क पर ध्यान दें।बिजनेस में किसी नए डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आज का उपाय --शिवलिंग पर गंगा जल , बेलपत्र व कुशोदक से अभिषेक करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -01 व 03
मकर- शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। जॉब पहले से बेहतर होगा। चन्द्रमा इसी राशि में हैं। छात्रों के करियर में प्रगति संभावित है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें। आज का उपाय --गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -05 व 09
कुम्भ- शनि इसी राशि से द्वितीय गोचर में व चन्द्रमा व्यय भाव में हैं।परिवार में किसी साथी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। योग करते रहें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -नीला व हरा। आज का शुभ अंक -03 व 09
मीन- गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा एकादश गोचर में हैं।आप बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आध्यात्मिक सफलता से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। असत्य व क्रोध से बचें। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। मूंग व गुड़ का दान करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का 16 बार पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ अंक --02 व 09। शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
