राशिफल

15 January 2024 Aaj Ka Rashifal: मकर संक्रांति के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल 15 January 2024 Aaj Ka Rashifal: मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व है। इस दिन मेष राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

आज का राशिफल 15 January 2024 Aaj Ka Rashifal : मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व है। इस दिन दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। सिंह राशि के जातक को मित्र की सहायता मिल सकती है। मकर संक्रांति के दिन तुला राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं क्या होगा सभी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल मेष

आज से करियर में नई सफलता का अध्याय शुरू होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें अब समाप्त होने वाली हैं। जॉब में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक -02 व 09

आज का राशिफल वृष

व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --गाय को पालक खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --01 व 02

आज का राशिफल मिथुन

आज का दिन करियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए करियर अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। कम्बल दान करें।

शुभ रंग --लाल व आसमानी।

आज का शुभ अंक --04 व 08

आज का राशिफल कर्क

जॉब चेंज करने का प्रयास कर सकते हैं। बिजनेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। युवाओं की लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।

आज का उपाय ---माता दुर्गा जी की उपासना जरूरी है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --04 व 05

आज का राशिफल सिंह

ऑफिस में कार्यस्थल पर विवादों से बचें। मित्रों की सहायता से कामयाबी मिलेगी। व्यावसायिक सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --05 व 07

आज का राशिफल कन्या

आपको अपने जॉब को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। समय अनुकूल है। योजनाओं को टालें मत। स्टूडेंट्स मेहनत करें।कठिन परिश्रम ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय --शिवलिंग को बेल पत्र व गंगाजल अर्पित करें। तिल व कंबल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नारंगी।

आज का शुभ अंक --05 व 08

आज का राशिफल तुला

बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभान्वित होंगे। करियर को नई दिशा देंगे।लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। सन्तान की सफलता से खुश रहेंगे।

आज का उपाय --घर के मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। मूंग का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक --04 व 06

आज का राशिफल वृश्चिक

व्यवसाय में तनाव से बचें। जॉब वर्क को बेहतर करें। धार्मिक यात्रा के आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरे रहेंगे। परिवार में गृह निर्माण को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय -- ऊनी वस्त्रों का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक --04 व 06

आज का शुभ रंग -लाल व नारंगी

आज का राशिफल धनु

किसी प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय--सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

शुभ अंक --02 व 03

आज का शुभ रंग --लाल व सफेद

आज का राशिफल मकर

जॉब में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। संतान के करियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे।लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का राशिफल कुम्भ

आप बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। फेमिली कार्यों की अधिकता से अत्यंत बिजी रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व अन्न दान करें। शुभ अंक --03 व 06।

आज का शुभ रंग -सफेद व आसमानी

आज का राशिफल मीन

जॉब को लेकर परिवर्तन के विचार में रहेंगे। बिज़नेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।शिक्षा में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी संभावित है।

आज का उपाय --श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग --लाल व हरा।

आज का शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article